गांधी रोड वासियों की दूर होगी समस्या : विधायक

By Edited By: Publish:Sun, 31 Aug 2014 06:59 PM (IST) Updated:Sun, 31 Aug 2014 06:59 PM (IST)
गांधी रोड वासियों की दूर होगी समस्या : विधायक

जागरण संवाददाता, राउरकेला :

गांधी रोड इलाके में सड़क व सफाई व्यवस्था चरमराने की शिकायत के बाद विधायक दिलीप राय शनिवार को इलाके में पहुंचकर स्थिति से रूबरू हुए। उन्होंने यहां की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया।

बस स्टैंड के निकट शहर की पुरानी बस्तियों में से एक गांधी रोड बस्ती में नालियों व सड़कों की जर्जर होने तथा सफाई व्यवस्था ठीक नहीं होने के कारण लोगों को कई की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर शनिवार को विधायक दिलीप राय ने इलाके का दौरा किया। उन्होंने इस क्षेत्र में जर्जर नालियों व सड़कों की मरम्मत का भरोसा दिया। दिलीप राय ने मछली मार्केट इलाके में जाकर सफाई व्यवस्था से रूबरू हुए। उन्होंने बस्ती क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अपने स्तर पर पहल करने का भरोसा दिया। दिलीप राय के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष रंजीत नायक, पूर्व पार्षद बलदेव सिंह, अशोक महतो, जगन्नाथ शर्मा, इरशाद खान, सविता मंडल, संतोषी समेत अन्य लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी