बालुका शिल्पी सुदर्शन पटनायक ने बनाया एक और विश्व रिकार्ड

अंतरराष्ट्रीय बालुका शिल्पी पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने क्रिसमस से पहले 24 दिसंबर को एक विशालकाय सांता क्लॉज बना कर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया है।

By Edited By: Publish:Tue, 01 Jan 2019 05:16 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 08:54 AM (IST)
बालुका शिल्पी सुदर्शन पटनायक ने बनाया एक और विश्व रिकार्ड
बालुका शिल्पी सुदर्शन पटनायक ने बनाया एक और विश्व रिकार्ड
पुरी, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय बालुका शिल्पी पद्मश्री सुदर्शन पटनायक ने एक और विश्व रिकार्ड अपने नाम किया है। क्रिसमस से पहले 24 दिसंबर को सुदर्शन पटनायक ने पुरी की बेलाभूमि में बालू एवं प्लास्टिक की बोतल से एक विशालकाय सांता क्लॉज बनाया था। बेस्ट ऑफ इंडिया रिकॉर्डस बुक में इसे विश्व रिकार्ड की स्वीकृति मिलने की जानकारी खुद सुदर्शन पटनायक ने दी है। उन्होंने बताया कि बेस्ट ऑफ इंडिया रिकॉर्डस के एमके जोशी ने उन्हें एक मेल के जरिए यह जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है क्रिसमस के अवसर पर विगत 24 दिसंबर को सुदर्शन पटनायक ने 30 फुट ऊंचा एवं 100 फुट चौड़ा सांता क्लॉज बनाया था। इसमें सुदर्शन पटनायक के इंस्टीट्यूट के 40 छात्रों ने सहयोग किया था। इसे बनाने में उन्हें दो दिन का समय लगा था जबकि 800 टन बालू तथा 10 हजार प्रयोग हुई प्लास्टिक बोतल का इस्तेमाल किया गया था। खास बात यह है कि हर साल क्रिसमस से नए साल तक सुदर्शन पटनायक पुरी सी बीच पर बालुका कला महोत्सव का भी आयोजन करते हैं।

chat bot
आपका साथी