वुशू प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रतियोगियों ने झटके पदक

अनुगुल जिले के तालचेर में आयोजित राज्य स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में झारसुगुड़ा के सभी खिलाड़ियों ने पदक हासिल किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 09:41 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 06:32 AM (IST)
वुशू प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रतियोगियों ने झटके पदक
वुशू प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रतियोगियों ने झटके पदक

संसू, ब्रजराजनगर : अनुगुल जिले के तालचेर में 18 से 20 अक्टूबर तक चली 27वीं राज्यस्तरीय वुशू प्रतियोगिता मे झारसुगुड़ा जिले के सभी सात प्रतियोगियों ने पदक जीत कर नगर का नाम रोशन किया है। कोच नवीन सिंह तथा मैनेजर सुस्मिता साहू के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में शामिल जिले के सात सदस्यीय दल ने तीन रजत तथा चार कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में साईं ओम ज्योति साहू, 36 किलोग्राम बालक वर्ग में सौम्यजीत प्रधान, 45 एवं 48 किलोग्राम बालिका वर्ग में क्रमश: भारती सिंह व प्रियंका शर्मा ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह 42 एवं 52 किलोग्राम बालिका वर्ग में मनीषा साहू एवं प्रीति शर्मा तथा 60 किलोग्राम बालक वर्ग में आनंद सिंह ने रजत पदक हासिल किया। जिला वुशू वुशु संघ के अध्यक्ष त्रिनाथ गुआल तथा महासचिव रंजन कुमार दास ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और अधिक सफलता अर्जित करने की कामना की है।

chat bot
आपका साथी