20 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : विवेक विहार में एक भाड़े के कमरे में पुलिस ने औचक छाप

By Edited By: Publish:Tue, 21 Feb 2017 02:47 AM (IST) Updated:Tue, 21 Feb 2017 02:47 AM (IST)
20 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
20 किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :

विवेक विहार में एक भाड़े के कमरे में पुलिस ने औचक छापेमारी कर 20 किलो से अधिक गांजे के साथ आरोपी सुमंत नायक को भी गिरफ्तार कर लिया।

इसके साथ ही पुलिस ने अवैध गांजा चालान के लिए उपयोग में लाए जाने वाली कार को भी जब्त लिया। थाना प्रभारी क्षीर सागर नायक के अनुसार रविवार को शाम चार बजे पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि विवेक विहार के एक घर में गांजा रखा है। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यहां भाड़े के घर में रहने वाले सुमंत के घर से दो बोरों में रखा गांजा जब्त कर लिया। सुमंत मूलत: संबलपुर जिले के महुलपाली थाना अंतर्गत बाउरीगोड़ा गांव का निवासी है आरोपी।

chat bot
आपका साथी