जगन्नाथ मंदिर में 56 प्रहरी नामयज्ञ

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ के समड़ा क्षेत्र अंतर्गत स्थापित इलाके के सबसे पुराने

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2017 02:46 AM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2017 02:46 AM (IST)
जगन्नाथ मंदिर में 56 प्रहरी नामयज्ञ
जगन्नाथ मंदिर में 56 प्रहरी नामयज्ञ

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : बेलपहाड़ के समड़ा क्षेत्र अंतर्गत स्थापित इलाके के सबसे पुराने जगन्नाथ मंदिर का 49वां 56 प्रहरी नामयज्ञ रविवार शाम को आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ। 18 मार्च से शुरू हुए इस यज्ञ के कर्ता का दायित्व देली प्रसाद मिश्र एवं रश्मिरेखा मिश्र तथा पूजक का दायित्व डमरूधर मिश्र, सुजीत दास एवं राजेंद्र मिश्र ने निभाया।

राज्य के 66 संकीर्तन दलों ने यज्ञ में भाग लिया। मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पारसनाथ जायसवाल, सचिव मोतीराम मेहेर, कोषाध्यक्ष योगेश बोहिदार तथा यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष श्रद्धाकर प्रधान की आयोजन में महती भूमिका रही। इस अवसर पर पुरुषोत्तम मेहेर, संजय प्रधान, विश्वनाथ मेहेर, पंचानन भोई, गणेश अग्रवाल, सर्वेश्वर बगर्ती व प्रमोद सेनापति सहित काफी संख्या में लोग शामिल थे।

chat bot
आपका साथी