मंटू घोष हत्याकांड में आदित्य धल गिरफ्तार

शहर के बहुचर्चित अमित धल हत्याकांड के मास्टरमाइंड सोनू घोष के छोटे भाई मंटू घोष हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपित को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 11:41 PM (IST)
मंटू घोष हत्याकांड में आदित्य धल गिरफ्तार
मंटू घोष हत्याकांड में आदित्य धल गिरफ्तार

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर :

मंटू घोष हत्याकांड में फरार आदित्य धल को ब्रजराजनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आदित्य धल मंटू हत्याकांड में गिरफ्तार अजीत धल का पिता है। मंटू की नृशंस हत्या विगत 14 जून की शाम को बस स्टैंड मे गोली मारकर कर दी गई थी। इससे पूर्व शहर के बहुचर्चित अमित धल हत्याकांड के मास्टरमाइंड सोनू घोष के छोटे भाई मंटू घोष की हत्या नगर के मुख्य बाजार की एक होटल में विगत पांच नवंबर को की गई थी। शाम को हुई इस वारदात में सुबह होने से पहले ही पुलिस ने चार आरोपितों को दबोच लिया था। जिनमें अनंत धल उर्फ भीमा, रफीक अंसारी, निकी सिंह तथा शैलेंद्र पात्र शामिल हैं। बाद में मंटू घोष के परिवार की शिकायत पर विगत 10 दिसंबर को अजीत धल को भी गिरफ्तार किया गया था। सोमवार को पुलिस ने इस मामले में आदित्य धल को भी गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी