नुआंखाई भेटघाट फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

ब्रजराजनगर : राजपुर काटापाली के खेल मैदान में शुक्रवार को गणपति क्लब द्वारा आयोजित 22वां नु

By Edited By: Publish:Sun, 28 Aug 2016 02:48 AM (IST) Updated:Sun, 28 Aug 2016 02:48 AM (IST)
नुआंखाई भेटघाट फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू

ब्रजराजनगर : राजपुर काटापाली के खेल मैदान में शुक्रवार को गणपति क्लब द्वारा आयोजित 22वां नुआंखाई भेंटघाट फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पश्चिम ओडिशा के महापर्व नुआंखाई के अवसर पर आगामी माह में छह सितंबर को प्रतियोगिता संपन्न होगी।

ईश्वर प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन समारोह में राजपुर सरपंच दुर्लभ मिर्धा, समिति सदस्य सूर्यकांति कुमरा, लुई¨सग सरपंच दुस्मंत पटेल व गौड़माल समिति सदस्य विश्वलोचन भोई अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। केछोबहाल के वीणापाणि क्लब व गोलामाल क्लब के बीच हुए प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में वीणापाणि क्लब व गोलामाल क्लब के बीच हुए प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में वीणापाणि क्लब ने गोलामाल को 3-0 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। खेल का संचालन गणेश बाग, राजेश पटेल, नवीन साहू तथा सुशांत पटेल ने किया।

chat bot
आपका साथी