सिदूर खेला के साथ दी मां दुर्गा को विदाई

मां दुर्गा की विदाई के पूर्व बुधवार शाम को नगर की बंगाली समाज की महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से मां के साथ सिदूर खेला और मां को विदाई दी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 09:33 PM (IST) Updated:Sun, 13 Oct 2019 06:18 AM (IST)
सिदूर खेला के साथ दी मां दुर्गा को विदाई
सिदूर खेला के साथ दी मां दुर्गा को विदाई

संवाद सूत्र, ब्रजराजनगर : मां दुर्गा की विदाई के पूर्व बुधवार शाम को बंगाली समाज की महिलाओं ने परंपरानुसार मां के साथ सिदूर खेला और मां को विदाई दी। बंगाली समिति सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा रेलवे स्टेशन के नजदीक बनाये गए पूजा पंडाल में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने पहले मां को सिंदूर लगाया। फिर आपस में एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अपने-अपने सुहाग के दीर्घायु की कामना की। कार्यक्रम में प्रिया घोष, ममता साहू, सोना घोष, रानी घोष, शिबानी घोष, कालो घोष, खुखू घोष, जया घोष, पिकी घोष, सुलेखा, वर्षा आदि महिलाएं शामिल थीं।

chat bot
आपका साथी