मथुरा नरेश का संदेश सुन नंद-यशोदा के उड़े होश

बंधबहाल में जारी ऐतिहासिक धनुयात्रा के छठवें दिन राधा- कृष्ण का साथ-साथ नौका विहार आकर्षण का केंद्र रहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 09:58 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 09:58 PM (IST)
मथुरा नरेश का संदेश सुन नंद-यशोदा के उड़े होश
मथुरा नरेश का संदेश सुन नंद-यशोदा के उड़े होश

संसू, ब्रजराजनगर : बंधबहाल में जारी ऐतिहासिक धनुयात्रा के छठवें दिन राधा- कृष्ण का साथ-साथ नौका विहार करना आकर्षण का केंद्र रहा। गोपपुर में रविवार को यमुना नदी में गोप-गोपियों की उपस्थिति में भगवान कृष्ण एवं राधा का नौकाविहार देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ी। दूसरी तरफ कंस के नए षड्यंत्र के तहत अक्रूर भगवान कृष्ण एवं बलराम को लेने के लिए गोपपुर पहुंचते हैं और कंस का संदेश माता यशोदा एवं नंद राजा को सुनाते हैं। कंस का संदेश सुनकर यशोदा व नंद राजा किसी अनहोनी की आशंका में बेचैन दिखे। इधर, मथुरा में महाराज कंस बंधबहाल कॉलोनी, पुलिस चौकी तथा गणेश नगर अंचल का भ्रमण करने के उपरांत दरबार में पहुंचते हैं जहां कृष्ण एवं बलराम के मथुरा पहुंचने पर उन्हें किस तरह मारा जाए इसका षड्यंत्र रचते हैं। रविवार को कंस के दरबार में राज्य अतिथि के तौर पर विधायक राधारानी पंडा, जिला परिषद सदस्य सामल नायक, सुनील पंडा, धनुयात्रा कमेटी के मुख्यपृष्ठ पोशाक रघुनंदन पंडा, शालिग्राम नायक, घनश्याम ¨सह सहित संतोष मिश्रा, महबूब मेहताब, सुभाष प्रधान, संजीव पाटजोशी, संतोष साहू, मुकेश प्रधान आदि शामिल हुए। रघुनंदन पंडा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन उमाकांत पंडा ने किया एवं अंत में सुब्रत प्रधान ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम के आयोजन में कृष्ण चंद्र प्रधान, मंजरी साहू, इनायत खान, भगवान ओराम, परमा साहू, संजय बेहरा ने सहयोग किया।

chat bot
आपका साथी