धूमधाम से मनी दीपावली

झारसुगुड़ा : शहर में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार को घरों व प्र

By Edited By: Publish:Mon, 31 Oct 2016 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 31 Oct 2016 06:51 PM (IST)
धूमधाम से मनी दीपावली

झारसुगुड़ा : शहर में दीपों का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ मनाया गया। रविवार को घरों व प्रतिष्ठानों समेत संस्थानों में लक्ष्मी पूजन के बाद लोगों ने बड़ों का आशीर्वाद लिया व युवाओं व बच्चों ने जमकर आतिशबाजी की। दीपावली के अवसर पर लोगों ने भव्य तरीके से घरों की सजावट की थी। इस वर्ष देश भर में चीन निर्मित पटाखे व उपकरणो के विरोध की जो हवा चली थी, उसका खास असर शहर में कई स्थानों पर देखने को मिला। शहरवासियों व खासकर युवाओं ने चाइनीज पटाखे व उपकरणो की खरीदी न कर देश के प्रति अपना समर्थन प्रकट करते हुए चीन को भी बात-बात पर भारत का विरोध करने का सबक सिखाने का यह प्रयास किया। शहर के मंगल बाजार के निकट सरबगी बगीजा कालोनी में रहने वालों ने भी चाइनीज पटाखो व उपकरण का विरोध कर स्वदेशी पटाखे व उपकरण का प्रयोग किया। कुल मिलाकर इस बार शहर में सभी ने चाइनीज उपकरणों व पटाखों से दूरी बनाए रखी।

chat bot
आपका साथी