गूंज डांडिया में शिल्पा शिदें व चंकी पांडे ने जमाया रंग

झारसुगुडा शहर वर्तमान नवरात्रि व दुर्गाेत्सव में डूबा है। चारों ओर लोग मां की पूजा अर्चना करने के साथ ही डाडिया गरबाका मजा उठा रहे है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Oct 2019 10:11 PM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 06:35 AM (IST)
गूंज डांडिया में शिल्पा शिदें व चंकी पांडे ने जमाया रंग
गूंज डांडिया में शिल्पा शिदें व चंकी पांडे ने जमाया रंग

संवाद सूत्र, झारसुगुड़ा : नगर वर्तमान नवरात्रि व दुर्गाेत्सव में डूबा है। चारों ओर लोग मां की पूजा-अर्चना करने के साथ ही डाडिया, गरबा रास का मजा उठा रहे है। इस क्रम मे शैक्षणिक संस्थान एडू हब की ओर से सरबहाल रोड पर स्थित अर्पणा बगीची में दो दिवसीय डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बिग बास की विजेता तथा टीवी सीरियल अंगूरी भाभी फेम शिल्पा शिदे व अभिनेता चंकी पांडे ने शामिल होकर खूब रंग जमाया। इनके साथ डांडिया खेलने व सेल्फी लेने के लिए लोगों का हुजूम देखा गया। खासकर अंगूरी भाभी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों में होड़ मची रही। पिछले तीन वर्षो से ऐडू हब की ओर से नवरात्र के समय डाडिया का आयोजन किया जा रहा है। इससे होने वाली आय को जरूरतमंदों को प्रदान किया जाता है। इस बार डांडिया से होनेवाली आय इसरो को प्रदान करने की जानकारी ऐडू हब के निदेशक अजय पोद्दार ने दी है।

chat bot
आपका साथी