झारसुगुड़ा में लगातार बढ़ रहे हैं बांग्लादेशी मजदूर

झारसुगुड़ा, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर, लखनपुर, बंधबहाल आदि अंचल में सैकड़ों की संख्या में रह रहे हैं और अब तो कुछ लोगों का फर्जी प्रमाणपत्र भी बन गया हैं।

By BabitaEdited By: Publish:Mon, 13 Aug 2018 01:06 PM (IST) Updated:Mon, 13 Aug 2018 01:41 PM (IST)
झारसुगुड़ा में लगातार बढ़ रहे हैं बांग्लादेशी मजदूर
झारसुगुड़ा में लगातार बढ़ रहे हैं बांग्लादेशी मजदूर

झारसुगुड़ा, जेएनएन। जिला में लगातार बांग्लादेशी अनुप्रवेशकारी की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले हो रहे निर्माण कार्यों में ठेकेदार उक्त बांग्लादेशी मजदूरों को काम में लगा रखा है। उक्त सभी बांग्लादेशी अनुप्रवेशकारी सबसे पहले पश्चिम बंगाल में कुछ दिन रहने के बाद वहां से देश के विभिन्न राज्यों में दलालों के माध्यम से ठेकेदारों के पास पहुंचकर काम में लग जाते हैं।

यह लोग काफी कम मजदूरी में दिन रात काम करते हैं। उनका कोई परिचयपत्र नहीं होने से ठेकेदार उन्हें अपने परिचयपत्र के माध्यम से भाड़े का घर दिलाकर रखते हैं। यह लोग इतनी ज्यादा संख्या में यहां आ गए हैं कि स्थानीय मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। इसलिए यहां के श्रमिक बाहरी राज्य में काम करने जाने को मजबूर हो रहे हैं। जिले के झारसुगुड़ा, बेलपहाड़, ब्रजराजनगर, लखनपुर, बंधबहाल आदि अंचल में सैकड़ों की संख्या में रह रहे हैं और अब तो कुछ लोगों का फर्जी प्रमाणपत्र भी बन गया हैं।

वहीं यहां ऐसे में कई लोग रह रहे हैं जो अन्य राज्यों में अपराध कर यहां आकर रह रहे हैं और ऐसे लोगों का भी परिचय पत्र बन जाता है, जो की आश्चर्य की बात है और इसके पीछे एक पूरा राकेट काम कर रहा है। जो अधिक पैसा लेकर इनका परिचयपत्र बनाने में सक्रीय है। वहीं इन अनुप्रवेशकारी बांग्लादेशियों में कई तो आपराधिक घटना जैसे चोरी डकैती लूट आदि घटना में भी शामिल होने की बात सामने आई है। जिला पुलिस व जिला प्रशासन इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। समय रहते इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुआ तो आने वाले समय में स्थिति और भयावह हो सकती है। 

chat bot
आपका साथी