रिमझिम बारिश के बीच अपने धाम लौटे महाप्रभु

शहर सहित आसपास के इलाकों में भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा धूमधाम से सं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Jul 2018 05:35 PM (IST) Updated:Mon, 23 Jul 2018 05:35 PM (IST)
रिमझिम बारिश के बीच अपने धाम लौटे महाप्रभु
रिमझिम बारिश के बीच अपने धाम लौटे महाप्रभु

संसू, ब्रजराजनगर : शहर सहित आसपास के इलाकों में भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा यात्रा धूमधाम से संपन्न हुई। रिमझिम बारिश के बावजूद हर जगह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। नगर के बस स्टैंड स्थित गुंडिचा मंदिर से रविवार शाम को जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट बोर्ड अध्यक्ष हरिहर परिडा द्वारा छेरा पंहरा की रस्म निभाने के बाद बाहुड़ा यात्रा शुरू हुई और तीन कोनिया चौक थाना रोड होते हुए जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। इसी तरह गांधी चौक में रथयात्रा कमेटी अध्यक्ष मणिराम ¨सह एवं राजपुर में गिरीश साय ने छेरा पंहरा की रस्म निभाई। सदर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्वमित्र हरिपाल के नेतृत्व में सभी जगहों पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी।

chat bot
आपका साथी