शक्ति संरक्षण को लेकर सचेतना अभियान

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा : शक्ति संरक्षण व शक्ति का सदुपयोग करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के

By Edited By: Publish:Thu, 23 Apr 2015 07:09 PM (IST) Updated:Thu, 23 Apr 2015 07:09 PM (IST)
शक्ति संरक्षण को लेकर सचेतना अभियान

जागरण संवाददाता, झारसुगुड़ा :

शक्ति संरक्षण व शक्ति का सदुपयोग करने के लिए स्कूली छात्र-छात्राओं के माध्यम से लोगों में सचेतन जगाने के उद्देश्य को लेकर स्थानीय भुरकामुंडा स्थित सेसा स्टार लाइट वेदांत की ओर से एक शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें झारसुगुड़ा के दस प्रमुख स्कूलों के करीब दो हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने उक्त अभियान में अंश ग्रहण किया। शक्ति, बिजली संरक्षण के विषय में आधारित क्वीज, निबंध व चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को आगामी 24 अप्रैल को सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं में शक्ति संरक्षण पर अपने विचार रखे। उनके विचार व चिंतन की सेसा स्टार लाइट के सीओओ अभिजित ने खुले दिल प्रशंसा की।

chat bot
आपका साथी