भाजपा ने फूंका कृषि मंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : विधानसभा में स्थानीय विधायक राधाराणी पंडा के साथ की गई बदसलूकी के विरो

By Edited By: Publish:Fri, 21 Nov 2014 09:17 PM (IST) Updated:Fri, 21 Nov 2014 09:17 PM (IST)
भाजपा ने फूंका कृषि मंत्री का पुतला

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : विधानसभा में स्थानीय विधायक राधाराणी पंडा के साथ की गई बदसलूकी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ब्रजराजनगर, बेलपहाड़, बंधबहाल व पंचगांव आदि इलाकों में राज्य के कृषि मंत्री प्रदीप महारथी का पुतला फूंका।

गत गुरुवार की शाम ब्रजराजनगर रेलवे स्टेशन चौक पर भाजपा नगर अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई। सभा में जिलाध्यक्ष प्रमोद सेनापति, जिला महासचिव अमरेन्द्र राम, चकानन सा, कृषि मोर्चा के मंगल साहू, जिला सदस्यता प्रभारी आनंद प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अनिल नायक, जिला सचिव क्षतिमोहन नाग, उत्तम नेगी, रघुनंदन पंडा, बेलपहाड़ मंडल अध्यक्ष प्रचंड जायसवाल, लखनपुर मंडल अध्यक्ष हरिहर मिश्रा, भारत स्वाभिमान के सुशील पुरोहित, महिला मोर्चा की जिला सचिव चंपा सिंह, भारती बारिक, ब्यूटी श्रीवास्तव, शांति कुरमी, डोली नायक, युवा मोर्चा अध्यक्ष महेश्वर नायक, नीरज बारिक, प्रमोद नायक व दिलीप सिंह आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कृषि मंत्री के अशालीन व्यवहार की निंदा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इसके बाद कृषि मंत्री का पुतला फूंका गया। इसी तरह बेलपहाड़ के फाटक इलाके में जिलाध्यक्ष प्रमोद सेनापति की उपस्थिति में कृषि मंत्री प्रदीप महारथी का पुतला दहन किया गया। वहीं बंधबहाल में मंडल अध्यक्ष रघुनंदन पंडा के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया।

chat bot
आपका साथी