धूमधाम से दी मां काली को विदाई

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : गत रविवार को मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्ति भाव के साथ किया गय

By Edited By: Publish:Wed, 29 Oct 2014 01:13 AM (IST) Updated:Wed, 29 Oct 2014 01:13 AM (IST)
धूमधाम से दी मां काली को विदाई

जागरण संवाददाता, ब्रजराजनगर : गत रविवार को मां काली की प्रतिमाओं का विसर्जन भक्ति भाव के साथ किया गया। मुख्य रूप से नगर में दो स्थानों पर विशाल पंडाल बनाकर काली पूजा का आयोजन किया गया था।

काली नगर के प्रगति मैदान में रविनारायण महाकुड़ के नेतृत्व में तथा नवीन नायक, केसी पटनायक, प्रशांत पाणिग्राही, मनोज बेरिहा, विनोद जेना, बीएन मंडल व गुड्डु गुप्ता आदि के सहयोग से रविवार को विसर्जन यात्रा का आयोजन किया गया। नर्तक दल के सदस्यों के बीच गाजे-बाजे के साथ पूरे मंडलिया इलाके का परिभ्रमण करने के उपरांत विधि-विधान से मां काली की प्रतिमा का ईब नदी में विसर्जन किया गया।

इसी तरह नगर के बस स्टैंड में आयोजित पूजा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी रविवार को संपन्न हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान आतिशबाजी के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। बस स्टैंड से निकली विशाल विसर्जन यात्रा तीनकोनिया चौक, रेलवे स्टेशन चौक, मुख्य बाजार होते हुए नगर परिभ्रमण करते हुए ईब नदी पहुंची, जहां विधि-विधान से प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

chat bot
आपका साथी