30 को निकलेगी मां जगधात्री की कलश यात्रा

मुसाबनी : सार्वजनिक जगधात्री पूजा कमेटी लोकोलाइन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम के साथ जगधा

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 09:03 PM (IST) Updated:Wed, 22 Oct 2014 09:03 PM (IST)
30 को निकलेगी मां जगधात्री की कलश यात्रा

मुसाबनी : सार्वजनिक जगधात्री पूजा कमेटी लोकोलाइन द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धूमधाम के साथ जगधात्री पूजा मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

30 अक्टूबर को सुबह 9 बजे मां की कलश यात्रा एवं सप्तमी पूजा, कलश स्थापना, आमंत्रण, अधिवास, दोपहर 12 बजे पुष्पाजलि और संध्या 7 बजे आरती का आयोजन किया जायेगा। 31 अक्टूबर शुक्रवार को महाअष्टमी पूजा प्रारंभ प्रात: 5.56 से 11.30 बजे तक, दोपहर 12 बजे पुष्पाजलि, दोपहर 12.30 बजे चंडीपाठ, संध्या 5.32 बजे संधि पूजा, 5.56 बजे बलि, 6.20 बजे पूजा समाप्ति एवं 7 बजे आरती होगी। एक नकंबर को महानवमी पूजा प्रात: 10.56 बजे, दोपहर 1.50 बजे तक हवन एवं 3.34 बजे पूर्णाहुति, संध्या 7 बजे आरती होगी। 2 नवम्बर को अपराजिता पूजा प्रात: 11 बजे से दोपहर 1.10 बजे तक, महिलाओं का सिन्दूर खेला दोपहर 2 बजे एवं दोपहर 3 बजे विसर्जन किया जायेगा। इसकी जानकारी पूजा कमेटी के हरिबाबा ने दी। पूजा के सफल आयोजन में कान्हू हेम्ब्रम, सुदर्शन पातर, श्रीराम यादव, मोहन यादव, सुदर्शन यादव, दाव पासवान, गौरागो पातर, अनिल माहली, श्रीकृष्णा पातर, सुरेश यादव, माधवन नायर व संतोष पातर आदि अहम योगदान कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी