भाजपा नेता केसी साहू का निधन

By Edited By: Publish:Tue, 16 Sep 2014 12:25 AM (IST) Updated:Tue, 16 Sep 2014 12:25 AM (IST)
भाजपा नेता केसी साहू का निधन

ब्रजराजनगर : भारतीय जनता पार्टी के पूर्व झारसुगुड़ा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र साहू (55) का गत रविवार को भुवनेश्वर के अपोलो अस्पताल में चिकित्साधीन अवस्था में निधन हो गया।

पीलिया की चपेट में आने के बाद उन्हें संजीवनी अस्पताल, संबलपुर में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया था। भुवनेश्वर से उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लखनपुर ब्लाक के तलीबहाल गांव लाया गया, जहां सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नेताओं की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में स्थानीय विधायक राधारानी पंडा, दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पुजारी, झारसुगुड़ा जिला अध्यक्ष प्रमोद सेनापति, जिला महासचिव अमरेंद्र राय, रघुनंदन पंडा, सामल नायक, कृषक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मंगल साहु, कैलाश नायक, श्रमिक नेता अजय विस्वाल, गोविंद अग्रवाल, संतोष बिस्वाल आदि शामिल थे। लखनपुर ब्लाक में भाजपा की जड़े जमाने में स्व. कृष्ण साहु का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। रात्रि साढ़े दस बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया।

chat bot
आपका साथी