Sambalpur Crime: आबकारी विभाग के हाथ लगा 51 किलो गांजा, झारखंड के 2 तस्कर गिरफ्तार

संबलपुर जिला आबकारी विभाग की गश्ती टीम ने 51 किलो गांजा और एक टोयोटा एटिओस कार के साथ झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिला पतरातु इलाके के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 10 Jun 2023 05:40 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jun 2023 05:40 PM (IST)
Sambalpur Crime: आबकारी विभाग के हाथ लगा 51 किलो गांजा, झारखंड के 2 तस्कर गिरफ्तार
आबकारी विभाग के हाथ लगा 51 किलो गांजा, झारखंड के 2 तस्कर गिरफ्तार

संवाद सूत्र, संबलपुर: ओडिशा में शनिवार के पूर्वान्ह, संबलपुर जिला आबकारी विभाग की गश्ती टीम ने 51 किलो गांजा और एक टोयोटा एटिओस कार के साथ झारखंड प्रदेश के रामगढ़ जिला पतरातु इलाके के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने बताया कि यह गांजा सोनपुर जिला से खरीदकर झारखंड ले जा रहे थे।

यहां चल रही थी टीम की गश्ती

जिला आबकारी गश्ती टीम के इंस्पेक्टर शशिकांत दत्ता ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रोजाना की तरह शनिवार के पूर्वान्ह भी आबकारी विभाग की गश्ती टीम जांच में जुटी थी।

टीम संबलपुर- राउरकेला बीजू एक्सप्रेस वे पर स्थित संबलपुर जिला के सासन थाना अंतर्गत टोल प्लाजा के निकट वाहनों की चेकिंग कर रही थी।

51 किलो गांजा जब्त

इस दौरान संबलपुर की ओर से आती एकटोयोटा इटियॉस कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से प्लास्टिक के तीन बोरों में भरा हुआ कुल 51 किलो गांजा जब्त हुआ।

इसके बाद पुलिस ने कार में सवार विजय कुमार जयसवाल और रोहित राम को तुरंत हिरासत में ले लिया और कार्यालय लाकर पूछताछ की गई। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपित

विजय कुमार जयसवाल, पतरातु, रामगढ़ जिला, झारखंड. रोहित राम, पतरातु, रामगढ़ जिला, झारखंड.
chat bot
आपका साथी