Lockdown: आरपीएफ ने लॉकडाउन के दौरान ट्रेन लाइन पर पैदल चल झारखंड जा रहे सात मजदूर को पकड़ा

Lockdown पैदल चलकर झारखंड जा रहे कोल्हान अंचल के सात मजदूरों को आरपीएफ ने पकड़ा है इन मजदूरों को स्‍थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 02 Apr 2020 01:44 PM (IST) Updated:Thu, 02 Apr 2020 02:25 PM (IST)
Lockdown: आरपीएफ ने लॉकडाउन के दौरान ट्रेन लाइन पर पैदल चल झारखंड जा रहे सात मजदूर को पकड़ा
Lockdown: आरपीएफ ने लॉकडाउन के दौरान ट्रेन लाइन पर पैदल चल झारखंड जा रहे सात मजदूर को पकड़ा

राउरकेला, जागरण संवाददाता। लॉकडाउन के दौरान ट्रेन लाइन से पैदल चलकर झारखंड जा रहे कोल्हान अंचल के सात मजदूरों को आरपीएफ ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला अंतर्गत राउरकेला शहर के मालगोदाम अंचल से पकड़ा है। पांच मजदूर सरायकेला-खरसवां जिले के तथा दो मजदूर पश्चिम सिंहभूम जिले के है। सभी मजदूरों को स्थानीय प्रशासन को सौंप दिया गया है।

लॉकडाउन तक इन्हें उदितनगर में राउरकेला महानगरपालिका द्वारा बनाए गए आश्रय स्थल में रखने की व्यवस्था की गई है। यह सभी मजदूर ट्रेन लाइन पर पैदल चलते हुए ओडिशा के संबलपुर जिले के रेंगाली से लौट रहे थे। इन मजदूरों में सरायकेला-खरसवां जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत मरंडाहाथी पंचायत के जुआजींझीर गांव के रामलाल गोप, डोमन हजाम, श्रवन गोप, लवकिशोर गागराई व राजेंद्र गागराई, पश्चिम सिंहभूम जिले के झींकपानी प्रखंड अंतर्गत सोनडीह गांव के हाथीमुंडा टोला निवासी जोकला आल्डा तथा सोनुवा प्रखंड को गोलमुंडा गांव निवासी विशाल बानरा शामिल है।

यह सभी काम के सिलसिले में रेंगाली गए हुए थे। जहां वे एक सरिया के फैक्ट्री में ठेकेदार के अधीन काम करते थे। लॉक डाउन के कारण फैक्ट्री बंद हो गई थी। ठेकेदार ने उन्हें उनके हाल में छोड़ दिया था। पास में बचे पैसे से कुछ दिनों तक तो उनका गुजारा चलता रहा। लेकिन पैसा खत्म होने के कारण उनके समक्ष भूखे मरने की स्थिति आ गई थी। जिसके कारण उन्होंने अपने गांव लौटने का निर्णय लिया था। जिसके बाद दो दिनों से पैदल चलते हुए गुरुवार को राउरकेला पहुंचे थे। पानपोष स्टेशन से गुजरने के दौरान किसी की नजर इन पर पड़ी थी। जिसके बाद उसने इसकी जानकारी आरपीएफ को दी थी। राउरकेला आरपीएफ के ओसी गणेश पांडेय सूचना पर तुरंत दलबल के साथ मालगोदाम के पास इन्हें पकड़ा था। जिसके बाद इन्हें स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आश्रय स्थल भेजा था।

Rajasthan Coronavirus Updates: कोरोना संक्रमित 85 वर्षीय शख्‍स की मौत,129 है संक्रमितों की संख्‍या 

chat bot
आपका साथी