आधुनिक संविधान के बस की नहीं धर्म और संस्कृति की रक्षा : शंकराचार्य

पवित्र गोपाष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को शंकराचार्य मठ, पुरी में नारायण सिन्हा की वाद्य एवं नृत्य आधारित तानपुरा पुस्तक का जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने लोकार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 05:01 PM (IST)
आधुनिक संविधान के बस की नहीं धर्म और संस्कृति की रक्षा : शंकराचार्य
आधुनिक संविधान के बस की नहीं धर्म और संस्कृति की रक्षा : शंकराचार्य

जेएनएन, पुरी : पवित्र गोपाष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को शंकराचार्य मठ, पुरी में नारायण सिन्हा की ओडिशा के पारंपरिक संगीत वाद्य एवं नृत्य आधारित पुस्तक तानपुरा का जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज ने विमोचन किया। इस मौके पर पत्रिका के संपादक शिव सुंदर मिश्र एवं मठ के प्रमुख मनोज कुमार रथ प्रमुख मौजूद रहे। इस अवसर पर जगतगुरु शंकराचार्य ने कहा कि सनातन ¨हदू धर्म की रक्षा करने के लिए 7 प्रमुख स्तंभ बनाए गए हैं जिनमें गौ माता एक स्तंभ है। इसे लेकर आज गोपाष्टमी मनायी जा रही है। धर्म एवं संस्कृति की रक्षा करने में आधुनिक संविधान और उसके प्रोजेक्ट सफल नहीं होंगे। ऐसे में सदैव धाíमक मार्ग का अनुशरण करना चाहिए। इस कार्यक्रम में शहर समेत बाहर से भी कई गणमान्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी