ओडिशा में अब प्रणय साहू ने छोड़ा हाथ का साथ

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रणय साहू ने कांग्रेस का हाथ से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

By BabitaEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 03:17 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 03:17 PM (IST)
ओडिशा में अब प्रणय साहू ने छोड़ा हाथ का साथ
ओडिशा में अब प्रणय साहू ने छोड़ा हाथ का साथ

भुवनेश्वर, जेएनएन। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के ओड़िशा पहुंचने से पहले ही मानो कांग्रेस में पतझड़ की बहार आ गई है। कोई पार्टी छोड़ रहा है तो किसी को पार्टी  के खिलाफ बयानबाजी करने के चलते पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। वहीं सोमवार को और एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रणय साहू ने कांग्रेस का हाथ से नाता तोड़ते हुए कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

साहू ने अपना इस्तीफा पत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निरंजन पटनायक के पास भेज दिया है। पिछले ही साल बिजेपुर उप चुनाव में वह पार्टी की तरफ से चुनाव लड़े थे और बुरी तरह से पराजित हुए थे। उन्हें 10 हजार 274 वोट मिले थे। पार्टी छोड़ने के बाद उन्होंने कहा है कि चुनाव में पराजय के बाद हमने बीजूपुर उपचुनाव की समीक्षा करने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से कहा था मगर मेरी बात किसी ने नहीं सुनी। इससे आज हमने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने कहा है कि बीजद में शामिल होने के लिए बीजद नेताओं ने अनुरोध किया है। अभी तक हमने इस पर कोई निर्णय नहीं लिया है। आगामी एक दो दिन में निर्णय ले लेंगे। 

जानकारी के मुताबिक अभी एक दिन पहले ही पूर्व केन्द्र मंत्री श्रीकांत जेना को पार्टी से विदा किया गया था तो जयश्री पटनायक ने कांग्रेस छोड़ने के बाद भाजपा में शामिल हो गई थी। झारसुगुड़ा के विधायक नव दास कांग्रेस छोड़कर बीजद में शामिल होने की बात कह चुके हैं तो पार्टी विरोधी कार्य के लिए विधायक योगेश सिंह को पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी