ओडिशा के पूर्व मंत्री जगन्नाथ राउत का निधन

काग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री 78 वर्षीय जगन्नाथ राउत का शुक्रवार को निधन हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Jan 2020 11:21 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jan 2020 06:21 AM (IST)
ओडिशा के पूर्व मंत्री जगन्नाथ राउत का निधन
ओडिशा के पूर्व मंत्री जगन्नाथ राउत का निधन

जासं, भुवनेश्वर : काग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व मंत्री 78 वर्षीय जगन्नाथ राउत का शुक्रवार को निधन हो गया। राजधानी भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। राउत के निधन पर मुख्यमंत्री नवीन पटनायक समेत काग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निरंजन पटनायक, भाजपा अध्यक्ष समीर महांती आदि नेताओं ने दुख प्रकट किया है।

भद्रक जिला के धामनगर ब्लॉक अंतर्गत बाहरबिल गांव में जन्मे जगन्नाथ राउत धाम नगर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहने के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री, नगर विकास मंत्री रहे। राजनीति में आने से पहले वह धूसुरी मुरलीधर उच्च विद्यालय में प्रधान शिक्षक के तौर पर कार्यरत थे। राउत ने कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के तौर पर राजनीति में करियर शुरू कर जिला कमेटी में भी विभिन्न पदों पर काम किया।

chat bot
आपका साथी