देशहित से खिलवाड़ करने वाले जनता को कर रहे दिग्भ्रमित : षाड़ंगी

देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है। दुश्मन को ईट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:45 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:56 AM (IST)
देशहित से खिलवाड़ करने वाले जनता को कर रहे दिग्भ्रमित : षाड़ंगी
देशहित से खिलवाड़ करने वाले जनता को कर रहे दिग्भ्रमित : षाड़ंगी

जासं, बालेश्वर : देश आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में सुरक्षित है। दुश्मन को ईट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है। इससे देशद्रोही एवं दुश्मन आज विचलित हैं। कभी जो लोग देश के हित के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। वही आज देश के लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। यह बाद बालेश्वर सदर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय हिदी भाषियों के साथ आयोजित बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने कही।

क्रेंद्रीय मंत्री प्रताप षाड़ंगी ने 1962 में हुए चीन युद्ध को याद कराते हुए कहा कि भाजपा सरकार देश की सुरक्षा को सबसे अधिक महत्व देने के साथ ही विश्व में भारत को एक शक्तिशाली राष्ट्र की पहचान दिलाई है। केंद्र में भाजपा की सरकार देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करने से लेकर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के हित के लिए निरंतर काम कर रही है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री मोदी एवं भाजपा पर देशवासियों का विश्वास लगातार बढ़ता जा रहा है। बालेश्वर के लोगों का भी प्रधानमंत्री पर अटूट विश्वास है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राज्य में नवीन पटनायक सरकार बीजद के नेता एवं कार्यकर्ताओं के लिए काम करती है, मगर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा जनहति योजना एवं कार्यक्रमों को सभी तक पहुंचाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

उमेश खंडेलवाल के संयोजन तथा जिला अध्यक्ष उमाकांत महापात्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद अपराजिता षाड़ंगी, वरिष्ट नेता मुरली मनोहर शर्मा प्रमुख ने भी अपने विचार रखे। भाजपा नेताओं ने राज्य की बीजद सरकार पर तीखा हमला बोला और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा। सांसद अपराजिता षाड़ंगी ने कहा कि भाजपा के प्रत्येक के कार्यकर्ता देश के प्रति समर्पित भाव से समाज हित के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में समाज के सभी उपेक्षित व्यक्ति को केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आत्मनिर्भर भारत, सुरक्षित एवं समृद्ध भारत के लक्ष्य के साथ भाजपा काम कर रही है। भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है और देश के विकास एवं संप्रभुता के लिए सख्त निर्णय लेती है। उन्होंने कहा कि लोग राजनीतिक पार्टी के एजेंडा, नीति एवं पार्टी नेता के उद्देश्य को देखकर वोट करना चाहिए। आम लोगों को भी भ्रष्टाचार के प्रति सतर्क रहना होगा और इस पर मंथन करते हुए अपने मताधिकार का प्रयोग करना होगा। भाजपा के जिला अध्यक्ष उमकांत महापात्र एवं मुरली मनोहर शर्मा ने भी नवीन पटनायक सरकार एवं उनके मंत्रियों की जन विरोधी गतिविधिों की कड़ी निंदा की। गौरतलब है कि बालेश्वर सदर विधानसभा सीट पर आगामी तीन नवंबर को उप चुनाव होना है। बीजू जनता दल, कांग्रेस के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। बीजद एवं भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं मंत्री पिछले कई दिनों से बालेश्वर में ही डेरा डाले हुए हैं। भाजपा अपने हाथ से इस सीट को किसी भी कीमत पर जाने नहीं देना चाह रही है। वहीं, बीजद एवं कांग्रेस ने भी सीट जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक रखी है।

chat bot
आपका साथी