Migrant workers: ओडिशा सरकार ने 6789 पंचायत में की 5 लाख प्रवासियों के ठहरने की व्‍यवस्‍था

Migrant workers ओडिशा सरकार ने विभिन्न राज्यों से लौट रहे प्रवासियों के लिये 6789 पंचायतों में खास व्‍यवस्‍था की है। यहां उनका पंजीकरण भी किया जा रहा है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Thu, 07 May 2020 07:49 AM (IST) Updated:Thu, 07 May 2020 07:49 AM (IST)
Migrant workers: ओडिशा सरकार ने  6789 पंचायत में की 5 लाख प्रवासियों के ठहरने की व्‍यवस्‍था
Migrant workers: ओडिशा सरकार ने 6789 पंचायत में की 5 लाख प्रवासियों के ठहरने की व्‍यवस्‍था

भुवनेश्वर, जेएनएन। देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे प्रवासियों के लिए राज्य 6789 पंचायत में करीबन 5 लाख लोगाेें के विश्राम करने एवं करीबन 12 हजार अस्थाई मेडिकल कैंप बनाया गया है। राज्य सरकार के पंचायतीराज विभाग के प्रमुख सचिव देवरंजन कुमार सिंह ने यह जानकारी दी है। 

स्थानीय गीत गोविन्द सदन में अनुष्ठित पत्रकार सम्मेलन में श्री सिंह ने कहा है कि जो प्रवासी ओडिशा  लौटे हैं उनके नाम पंजीकरण किए गए हैं। उसी तरह से जो आगामी दिनों में ओडिशा आने वाले हैं, उनके लिए भी पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। जो लोग ओडिशा आएंगे, उनमें से अधिकतर संक्रमित राज्य से लौटेगे। ऐसे में इसे ध्यान में रखते हुए सरकार ने सभी पंचायत में जरूरी व्यवस्था की है। सिंह ने कहा है कि मेरा अनुमान है कि ओड़िशा की तरह अन्य राज्य में इस तरह की व्यापक व्यवस्था नहीं की गई होगी। पंचायतों में खाने, सोने, रहने आदि सभी प्रकार की व्यवस्था की गई है। 

प्रत्येक प्रवासी के लिए होटल जैसी व्यवस्था की गई है। सरपंच के नेतृत्व में पंचायत में 5 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। उसी तरह से ब्लाक स्तर पर वीडियो को लेकर एक कमेटी का गठन किया गया है। जो व्यक्ति ग्रामीण इलाकों में आएंगे, उनकी टेस्टिंग की जाएगी। पंचायत में उनके नाम का एक बार और पंजीकरण किया जाएगा। एक व्यक्ति अपने प्रयोग के लिए केवल ब्रश, टूथपेस्ट, साबुन, तेल आदि का ही प्रयोग कर पाएगा। वहां के परिवेश को साफ सुथरा कर दिया गया है। शौचालय, पानी की टंकी को समय समय पर साफ किया जा रहा है। प्रवासी 14 दिन  क्‍वारंटाइन में रहेंगे। इसके बाद अपने घर जाने की बात सिंह ने कही है।

chat bot
आपका साथी