ढेंकानाल में आग में खाक हो गया बेटी की शादी का साजो-सामान

ढेंकानाल जिले के भुवन थाना अंतर्गत बाउंसकण गांव के माटियासाही में शुक्रवार की देर रात को हुए भयावह अग्निकाड में करीब 13 घर जलकर खाक हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 06:23 AM (IST)
ढेंकानाल में आग में खाक हो गया बेटी की शादी का साजो-सामान
ढेंकानाल में आग में खाक हो गया बेटी की शादी का साजो-सामान

जासं, भुवनेश्वर : ढेंकानाल जिले के भुवन थाना अंतर्गत बाउंसकण गांव के माटियासाही में शुक्रवार की देर रात को हुए भयावह अग्निकाड में करीब 13 घर जलकर खाक हो गए। इसकी सूचना पाकर घटनास्थल पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया लेकिन तब तक सभी परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक हो चुकी थी। बताया गया है कि गांव के विश्वनाथ प्रधान के घर में आग लगने के बाद अन्य घरों को भी उसने अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में विश्वनाथ प्रधान की बेटी की शादी के लिए रखा सारा साजो-सामान जलकर राख हो गया है। विश्वनाथ प्रधान ने बताया कि बेटी की शादी करने के लिए घर में तमाम सामान रखा था। आग में सबकुछ जल गया। अब कहां से पैसे लाकर शादी करूं, बेटी को किस प्रकार से ससुर के घर भेजूंगा, समझ में नहीं आ रहा है। आग किस वजह से लगी, यह स्पष्ट नहीं हो पाया था। इस अग्निकांड में धनु प्रधान, शरत प्रधान, काíतक प्रधान, नारायण प्रधान एवं विश्वनाथ प्रधान का अधिक नुकसान होने की बात सामने आयी है।

chat bot
आपका साथी