लाह की खेती के प्रति किसानों का बढ़ रहा रुझान

प्रदेश में लाह की खेती की संभावनाओं को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Aug 2018 05:13 PM (IST) Updated:Tue, 14 Aug 2018 05:13 PM (IST)
लाह की खेती के प्रति किसानों का बढ़ रहा रुझान
लाह की खेती के प्रति किसानों का बढ़ रहा रुझान

संवाद सूत्र, भुवनेश्वर : प्रदेश में लाह की खेती की संभावनाओं को लेकर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। केंद्रापड़ा के कझांग में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के स्वेच्छासेवी संगठन और लाह किसानों ने हिस्सा लिया। पुरुषोत्तम एग्रो संस्थान द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में जिले के विभिन्न इलाके में लाख की खेती और उससे किसानों को मिल रहे लाभ पर विस्तार से चर्चा की गई। इस कार्यशाला में लाह की खेती कर रहे कई सफल किसानों ने बताया कि पारंपरिक खेती की बजाय लाह की खेती में लाभ कई गुना है। कार्यशाला में आए विशेषज्ञों ने जानकारी दी कि लाह की खेती से सालों-साल तक किसान लाभ कमा सकते हैं। इसमें लागत भी कम आती है और लाभ अधिक है। लाह की खेती के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता दिखाई दे रहा है। इसे राज्य के अन्य इलाकों में फैलाने पर चर्चा हुई।

chat bot
आपका साथी