पुलिस-वकील विवाद में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह

पुलिस-वकील विवाद से प्रभावित अदालती कामकाज को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Oct 2018 04:00 PM (IST) Updated:Wed, 24 Oct 2018 04:00 PM (IST)
पुलिस-वकील विवाद में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह
पुलिस-वकील विवाद में मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने का आग्रह

जासं, भुवनेश्वर : पुलिस-वकील विवाद से प्रभावित अदालती कामकाज को लेकर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र ने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है। बुधवार को फेसबुक में एक वीडियो के जरिए प्रधान ने कहा है कि पुलिस एवं वकील विवाद के कारण डेढ़ महीने से अधिक से अदालती कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके चलते आम लोग परेशान हो रहे हैं। जमीन विवाद, जमानत आदि का समाधान अदालत से नहीं हो पा रहा है। मुख्यमंत्री गृह विभाग के दायित्व में हैं ऐसे में उन्हें इस पर जवाब देना चाहिए। इस मामले में मुख्यमंत्री को हस्तक्षेप कर मामले का समाधान करना चाहिए। प्रधान ने कहा है कि विवाद के डेढ़ महीने हो गए मगर अभी तक इसका समाधान क्या है, यह सामने नहीं आ रहा है।

chat bot
आपका साथी