ओडिशा को राहत, आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा चक्रवात पेथाई

दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव का क्षेत्र के कारण चक्रवाती तूफान का रूप धारण किए पेथाइ चक्रवात आंध्र प्रदेश की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।

By Edited By: Publish:Sat, 15 Dec 2018 05:09 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 11:11 AM (IST)
ओडिशा को राहत, आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा चक्रवात पेथाई
ओडिशा को राहत, आंध्र प्रदेश की ओर बढ़ा चक्रवात पेथाई

भुवनेश्वर,जेएनएन। दक्षिण बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव केकारण चक्रवाती तूफान का रूप धारण किए 'पेथाई' आंध्र प्रदेश की ओर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। 17 दिसंबर को इस तूफान के आंध्र प्रदेश के वोंगाल एवं काक्कीनड़ा के समुद्र तट से टकराने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इस चक्रवाती तूफान के आंध्र प्रदेश की ओर धीरे-धीरे बढ़ने से ओडिशा पर इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। ऐसे में ओडिशा पर मंडरा रहा चक्रवात का खतरा एक तरह से टल गया है।

शनिवार को संयुक्त विशेष राहत आयुक्त प्रभात रंजन महापात्र ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि यह तूफान आंध्र प्रदेश की तरफ बढ़ने से ओडिशा में इसका विशेष प्रभाव नहीं पड़ेगा। ओडिशा में पहले जो भारी बारिश होने की संभावना जताई गई थी, वह अब नहीं है। हालांकि तटीय जिलों में सामान्य बारिश होगी। ऐसे में किसानों को तैयार फसल को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के लिए परामर्श दिया गया है।

महापात्र ने बताया कि इस तूफान को लेकर हम मौसम विभाग के साथ निरंतर संपर्क में हैं। साथ ही राज्य के सभी जिलाधिकारियों को भी पेथाई को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी