दीपावली के बाद कांग्रेस का होगा पुनर्गठन : निरंजन पटनायक

ओडिश कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को फिर से मजबूत बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 04:27 PM (IST) Updated:Fri, 25 Oct 2019 06:22 AM (IST)
दीपावली के बाद कांग्रेस का होगा पुनर्गठन : निरंजन पटनायक
दीपावली के बाद कांग्रेस का होगा पुनर्गठन : निरंजन पटनायक

संसू, भुवनेश्वर : ओडिश कांग्रेस के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि प्रदेश में पार्टी को फिर से मजबूत बनाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस से लेकर जिलास्तर पर कांग्रेस का पुनर्गठन किया जाएगा। यह प्रक्रिया दीपावली के बाद शुरू कर दी जाएगी। पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पुनर्गठन को लेकर विचार मंथन पूरा हो चुका है। दीपावली के बाद इस पर अमल किया जाएगा। पटनायक ने कहा कि युवा वर्ग को अहमियत देते हुए संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य में लगातार दुर्बल हो रही कांग्रेस में जान फूंकने के लिए कांग्रेस में कई कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गये थे। मगर कांग्रेस का यह फार्मूला चल नहीं पाया और इससे दल के अंदर चल रही खींचतान और अधिक बढ गई थी। अब देखना होगा कि दीपावली के बाद कांग्रेस का किस तरह कायाकल्प किया जा रहा है। कभी कांग्रेस के गढ कहे जाने वाले ओडिशा में आज पार्टी तीसरे पायदान पर है। आम चुनाव में भाजपा कांग्रेस को हटाकर मुख्य विपक्षी दल पर काबिज हो चुकी है। हाल में संपन्न बीजेपुर उप-चुनाव में भी कांग्रेस बीजद व भजपा से काफी पिछड़ती दिखाई दी थी। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए पीसीसी अध्यक्ष ने कहा है कि जल्द ही संगठन को मजबूत करने के लिए दल को पुनर्गठित किया जाना आवश्यक हो गया है।

chat bot
आपका साथी