CBSE Class 10th Result 2020: 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, भुवनेश्वर में पास दर 93.20 प्रतिशत

CBSE Class 10th Result 2020 केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) के अधीन 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित हो चुके हैं भुवनेश्वर जोन में पास दर 93.20 प्रतिशत रही है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 03:11 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 03:11 PM (IST)
CBSE Class 10th Result 2020: 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, भुवनेश्वर में पास दर 93.20 प्रतिशत
CBSE Class 10th Result 2020: 10वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, भुवनेश्वर में पास दर 93.20 प्रतिशत

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। CBSE Class 10th Result 2020 केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (CBSE) के अधीन 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम बुधवार को प्रकाशित किया गया। परीक्षा परिणाम cbse-results.in वेबसाइट में प्रकाशित किया गया। जानकारी के मुताबिक छात्रों के मुकाबले छात्राओं की पास दर इस वर्ष अधिक रही है। सर्वभारतीय स्तर पर पास दर जहां 91.46 प्रतिशत रही वहीं भुवनेश्वर जोन में पास दर 93.20 प्रतिशत रही है। इसी के साथ सर्वभारतीय स्तर पर भुवनेश्वर  जोन 7वें स्थान पर रहा है। 

गौरतलब है कि सर्वभारतीय स्तर पर इस साल 18 लाख 85 हजार 885 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा के लिए नाम पंजीकरण किया था। इसमें से 18 लाख 73 हजार 15 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी। इनमें से 17 लाख 13 हजार 121 छात्र-छात्रा पास हुए हैं। इसमें से 1 लाख 50 हजार 198 अर्थात 8.02 प्रतिशत छात्र-छात्रा ने कम्पार्टमेंट परिणाम प्राप्त किया है। पास करने वाले छात्र-छात्राओं में से 1 लाख 84 हजार 358 अर्थात 9.84 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने  90 प्रतिशत से अधिक नंबर प्राप्त किये हैं। 4 लाख 18 हजार 4 अर्थात 2.23 प्रतिशत छात्र-छात्रओं ने 95 प्रतिशत से अधिक नंबर प्राप्त किये हैं। 2020 शिक्षा वर्ष के 10वीं परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से 3.17 प्रतिशत अधिक बेहतर परिणाम लाई हैं। लड़कियों का पास दर 93.31 प्रतिशत है जबकि लड़कों का पास दर 90.14 प्रतिशत रहा। 

chat bot
आपका साथी