बरहमपुर स्टेशन में बुजुर्ग ने ब्लेड से काटा गला, गंभीर

बरहमपुर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग ने शुक्रवार को ब्लेड से अपना गला काट लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Oct 2018 05:42 PM (IST) Updated:Sat, 20 Oct 2018 05:42 PM (IST)
बरहमपुर स्टेशन में बुजुर्ग ने ब्लेड से काटा गला, गंभीर
बरहमपुर स्टेशन में बुजुर्ग ने ब्लेड से काटा गला, गंभीर

जासं, भुवनेश्वर : बरहमपुर रेलवे स्टेशन पर एक बुजुर्ग ने शुक्रवार को ब्लेड से अपना गला काट लिया। गंभीर अवस्था में उसे बरहमपुर मेडिकल में भर्ती किया गया है। आसिका ब्लॉक के सिद्धनई पंचायत के महाराजा गांव निवासी 55 वर्षीय टुंगुरू बेहरा सूरत में काम करता है। शुक्रवार को वह ओखा-पुरी एक्सप्रेस से बरहमपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। ट्रेन से उतरकर स्टेशन पर वह बैठा हुआ था कि अचानक उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया। खून से लथपथ बुजुर्ग को देखकर स्टेशन के अधिकारियों ने उसे बरहमपुर मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी