भूत प्रेत के संदेह में महिला को आग से झुलसा, किया गया अमानवीय कृत्य

ओडिशा के मालकानगिरी में भूत प्रेत के संदेह में एक महिला को आग से झुलसा कर उसे सूअर का मैला खिलाया गया महिला की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 20 Jul 2020 02:07 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 02:07 PM (IST)
भूत प्रेत के संदेह में महिला को आग से झुलसा, किया गया अमानवीय कृत्य
भूत प्रेत के संदेह में महिला को आग से झुलसा, किया गया अमानवीय कृत्य

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा के मालकानगिरी जिले में अंधविश्वास की एक करूण कहानी देखने को मिली है। भूतप्रेत भगाने वाले सोखा की मार से एक महिला की हालत गम्भीर हो गई है। महिला पर भूत का साया कहकर सोखा ने महिला को आग से झुलसा देने के साथ सुअर का मैला खिला दिया। संपृक्त महिला को गम्भीर अवस्था में मालकानगिरी जिला मुख्य अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मालकानगिरी ब्लाक के एमवी-6 गांव में एक महिला एक सप्ताह पहले अस्वस्थ हो गई थी। इसके बाद महिला के परिवार वालों ने उस पर भूत-प्रेत का साया होने का संदेह किया। इसके पीछे का कारण था कि तीन महीने पहले उनके एक संपर्कीय महिला की मौत हुई थी और यह महिला उसके घर गई थी और वहां से आने के बाद से ही वह अस्वस्थ हो गई। अचानक उसकी तबियत खराब होने से मृतक महिला की आत्मा उसकी शरीर में प्रवेश कर जाने का संदेह कर परिवार वालों ने सोखा को बुलाया और भूत भगाने की व्यवस्था करने लगे। सोखा ने महिला को पहले जमकर पिटाई करने के साथ मुंह में आग का लपट दिया। ऐसा करने से जब कुछ लाभ नहीं हुआ तो फिर सोखा ने सुअर का मैला खिलाया। 

आग की लपट से संपृक्त महिला का मुंह जल गया है। पिटाई करने से उसके पूरे शरीर में गहरी चोट लगी है। इस घटना के बारे में जानने के बाद स्थानीय आशा कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कर्मचारी तथा स्वास्थ्य कर्मचारी वहां पहुंचकर उसके परिवार वालों को समझा-बुझाकर महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला मुख्य अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पिछले एक महीने में मालकानगिरी जिले में भूत-प्रेत के संदेह में तीन लोगों की मौत हुई है। एक की हालत गम्भीर है। दिन प्रतिदिन जिले में भूत-प्रेत को लेकर अंधविश्वास जिले में बढ़ रहा है मगर जिला प्रशासन की तरफ से किसी भी प्रकार का कोई कदम ना उठाया जाने पर स्थानीय लोगों में असंतोष का माहौल है।

chat bot
आपका साथी