ओडिशा: ढेंकनाल में दीवार गिरने से चार की मौत, पांच घायल

wall collapses. ओडिशा के ढेंकनाल में दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Sun, 09 Jun 2019 04:56 PM (IST) Updated:Sun, 09 Jun 2019 04:56 PM (IST)
ओडिशा: ढेंकनाल में दीवार गिरने से चार की मौत, पांच घायल
ओडिशा: ढेंकनाल में दीवार गिरने से चार की मौत, पांच घायल
ढेंकनाल (ओडिशा), एएनआइ। ओडिशा के ढेंकनाल में अलसुआ बाजार के पास स्थित एक चावल मिल की चारदीवारी गिरने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। इस दौरान कुछ दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ओडिशा डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स की एक टीम ने दमकल कर्मियों और पुलिस अधिकारियों के साथ घटना स्थल पर बचाव अभियान चलाया।

जिलाधिकारी निखिल पवन कल्याण ने बताया कि हादस में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कटक के एक अस्पताल में तीन गंभीर रूप से घायलों को भर्ती कराया गया है। अभी तक हादसे में मारे गए व घायल हुए लोगों की पहचान नहीं हो पाई है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी