दीपावली के जश्न में डूबी राजधानी

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे राज्य में धूमधाम के साथ रोशनी का पर्व दीपाव

By Edited By: Publish:Fri, 24 Oct 2014 02:57 PM (IST) Updated:Fri, 24 Oct 2014 02:57 PM (IST)
दीपावली के जश्न में डूबी राजधानी

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर : राजधानी भुवनेश्वर समेत पूरे राज्य में धूमधाम के साथ रोशनी का पर्व दीपावली सम्पन्न हो गया। शाम होते ही राजधानी झिलमिल रोशनियों से सज गई और चारों तरफ पटाखों की गूंज सुनाई देने लगी।

आसमान में रंग-बिरंगे पटाखे बुराई पर अच्छाई के जश्न में चार चाद लगा रहे थे। छोटे-छोटे बच्चे जहा दीप व फुलझड़ी के साथ दीवाली का लुत्फ उठा रहे थे वहीं दूसरी तरफ नवयुवकों ने रंग-विरंगे रॉकेट बम, ताल बम व मोदी पटाखा फोड़कर दीवाली का जश्न मनाया। महिलाएं भी दीवाली में बच्चों के साथ फुलझड़ी जलाती देखी गई। शाम होते ही राजधानी में आतिशबाजी का आलम यह रहा है कि आकाश में चारों तरफ धुंआ ही धुआ नजर आ रहा था। पटाखा फोड़ने में मदमस्त लोगों को पता था कि ये पटाखे नुकसान पहुंचा सकते हैं, बावजूद इसके जमकर आतिशबाजी की गई। यही कारण रहा कि अकेले राजधानी भुवनेश्वर में 75 लोग घायल हो गए। घायलों को कैपिटल अस्पताल में भर्ती किया गया है। इसी तरह कटक, ब्रह्मगिरी व कलिंगनर आदि इलाकों से एससीबी मेडिकल में पटाखे से जले 36 लोगों को गंभीर हालत में भर्ती किए जाने की जानकारी एससीबी के आपातकालीन अधिकारी डॉक्टर भुवनानंद महारणा ने दी है। भुवनेश्वर व कटक के अलावा राज्य के विभिन्न जगहों पर सैकड़ों लोगों के घायल होने का समाचार मिला है। इसी तरह जलेश्वर में पटाखे से आग लगने के कारण पांच मकान जलकर खाक हो गए। केन्द्रापड़ा जिले में भी पटाखे से आग लगने के कारण कई घर जल गए और कई लोगों के घायल होने का समाचार है।

chat bot
आपका साथी