अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने स्वदेशी ज्ञान कौशल से निíमत परमाणु क्षमता से लैस अंतरमहाद्वीपी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 20 Jan 2018 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 20 Jan 2018 03:00 AM (IST)
अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण
अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण

जागरण संवाददाता, बालेश्वर

भारत ने स्वदेशी ज्ञान कौशल से निíमत परमाणु क्षमता से लैस अंतरमहाद्वीपीय बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का गुरुवार को सुबह 9:53 बजे सफलता पूर्वक परीक्षण किया है। इस मिसाइल का यह पांचवां सफल परीक्षण था। इसके विकसित होने से भारत दुनिया का पांचवां देश बन गया है। अभी तक अमेरिका, रूस, फ्रांस व चीन के पास ही ऐसी मिसाइल हैं। तीन चरणों में ठोस ईधन से चलने वाले अग्नि-5 को अब्दुल कलाम द्वीप (व्हीलर द्वीप) स्थित एकीकृत परीक्षण क्षेत्र के परिसर चार से हवा में छोड़ा गया। सूत्रों की मानें तो प्रक्षेपण के बाद यह आकाश में सीधे उड़ान भरने लगी। इस दौरान इसके अनेक मानदंडों का अध्ययन किया गया और इसके पांचवें परीक्षण को पूरी तरह से सफल बताया गया। 17.5 मीटर लंबी, 2 मीटर चौड़ी, 50 टन वजन की यह मिसाइल डेढ़ टन वजन तक विस्फोटक ढोने की क्षमता रखती है। इसकी गति ध्वनि की गति से 24 गुना अधिक है और पांच हजार किमी तक इसकी मारक क्षमता है।

इससे पहले अग्नि-5 का पहला परीक्षण सन 2012, दूसरा परीक्षण 2013, तीसरा परीक्षण 2015 और चौथा परीक्षण 2016 में किया जा चुका है। गुरुवार को हुए इस मिसाइल के परीक्षण के मौके पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) तथा अंतरिम परीक्षण परिषद (आइटीआर) से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी एवं वैज्ञानिकों का दल मौके पर मौजूद था। सूत्रों की माने तो अब्दुल कलाम द्वीप से छोड़े जाने के बाद अग्नि-5 हिन्द महासागर में अचूक निशाना साधने में सफल रही है।

-------

अग्नि-5 की 10 बड़ी खूबियां

1. इसके सफल परीक्षण के बाद भारत, अमेरिका, रूस, चीन एवं फ्रांस के साथ इंटर कांटिनल बैलेस्टिक मिसाइल (आइसीबीएम) क्लब में शामिल हो गया है।

2. यह मिसाइल 20 मिनट में पांच हजार किमी की दूरी तय कर लेगी और डेढ़ मीटर लक्ष्य का भी भेदन करने में सक्षम है।

3. यह देश के सामरिक रणनीति में बड़ा बदलाव लाएगी। पूरा एशिया और अफ्रीका महाद्वीप तथा यूरोप के अधिकांश हिस्से इसके जद में होंगे।

4. यह मिसाइल एक बार छूट गई तो इसे रोकना असंभव है। यह डेढ़ हजार किग्रा तक न्यूक्लीयर वारहेड ले जाने में सक्षम है।

5. यह भारत के मिसाइल तरकश में सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है।

6. इसे सड़क के रास्ते कहीं भी पहुंचाया जा सकता है। इस खूबी के कारण इसे दुश्मन के उपग्रहों से भी बचाया जा सकता है।

7. इस मिसाइल की तकनीक का इस्तेमाल भारत दुश्मन के उपग्रह को नष्ट करने में भी कर सकता है।

8. इस मिसाइल से पलटवार की बेमिसाल ताकत मिलेगी। इसकी कमान स्ट्रेटजिक फोरेंसज कमान के हाथ में होगी।

9. 17 मीटर ऊंची इस मिसाइल में 7 किमी लंबी वाय¨रग है। यह मिसाइल तीन स्टेज में मार करने में सक्षम है।

10. भारत के पास अभी तक सबसे अधिक दूरी तक मार करने वाली मिसाइल अग्नि-4 थी। अग्नि-5 के सफल परीक्षण से देश के पास सबसे अधिक दूरी तक मार करने क्षमता हासिल हो गई है।

chat bot
आपका साथी