Baleshwar Sadar by-election 2020: थम गया शोर, प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत; मतदान कल

बालेश्वर सदर का उप चुनाव प्रचार 1 नवंबर की रात को समाप्‍ता हो गया चुनाव प्रचार में तीन दलों बीजू जनता दल भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस ने अपने पूरी ताकत लगा दी। इन पार्टियों ने हर तरीके से मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास किया।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Mon, 02 Nov 2020 11:14 AM (IST) Updated:Mon, 02 Nov 2020 11:14 AM (IST)
Baleshwar Sadar by-election 2020: थम गया शोर, प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने झोंकी पूरी ताकत; मतदान कल
बालेश्वर सदर का उप चुनाव प्रचार 1 नवंबर की रात को समाप्‍ता हो गया

बालेश्वर, जागरण संवाददाता। आरोप-प्रत्यारोप के बीच प्रचार के शोर-शराबे के साथ बालेश्वर सदर का उप चुनाव प्रचार 1 नवंबर रात को समाप्त हो गया। प्रचार का समय सीमा समाप्त होते-होते मुख्यतः तीन दलों बीजू जनता दल भारतीय जनता पार्टी तथा कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। कई रोड शो के जरिए तो कई घर-घर जाकर मतदाताओं को आकर्षित करने का प्रयास कर रहे थे। 

 प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्था पूरी

विभिन्न पंचायतों से लेकर नगर पालिका के विभिन्न वार्डों में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था। पूरा शहर इलाका मानो विभिन्न पार्टियों के बैनर और झंडे से पटा हुआ था। गले में फूलों का माला पहने दोनों हाथ जोड़कर उम्मीदवार आम जनता से वोट मांगते देखे गए थे। इसी महीने के 3 नवंबर यानी कल मंगलवार को चुनाव संपन्न होगा। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सारी व्यवस्था पूरी कर ली गई है। जिला पुलिस की ओर से कई-कई बार शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस के द्वारा फ्लैग मार्च भी किया जा चुका है। 

 सबसे बड़ा सवाल

यहां सबसे बड़ा सवाल ये उठता है कि क्या इस चुनाव के बाद राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच खूनी जंग तो नहीं होगी। सूत्रों की माने तो ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी इलाकों तक में विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच एक दूसरे को लेकर काफी उत्तेजना देखी जा रही है जिसके चलते बीती रात चांदीपुर इलाके में बीजू जनता दल और भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों के बीच 

भुजाली मारे जाने की घटना के चलते एक युवक को जिला मुख्य चिकित्सालय लाया गया है, जहां से उसे तत्काल कटक के मुख्य चिकित्सालय इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया। पुलिस और प्रशासन यदि चुनाव के बाद सख्ती से पेश नहीं आएगी तो किसी भी समय किसी भी राजनीतिक  पार्टियों के कार्यकर्ता एक दूसरे पर आक्रमण करने से पीछे नहीं हटेंगे।

chat bot
आपका साथी