गोवा में आज या कल होगा नेतृत्व परिवर्तन, केंद्रीय मंत्री बोले- मुख्यमंत्री बदलना जरूरी

केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने कहा है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर की बीमारी को देखते हुए वहां आज या कल नेतृत्व में बदलाव करना ही होगा।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 10:02 PM (IST) Updated:Sat, 10 Nov 2018 07:44 AM (IST)
गोवा में आज या कल होगा नेतृत्व परिवर्तन, केंद्रीय मंत्री बोले- मुख्यमंत्री बदलना जरूरी
गोवा में आज या कल होगा नेतृत्व परिवर्तन, केंद्रीय मंत्री बोले- मुख्यमंत्री बदलना जरूरी

पणजी, आइएएनएस। केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्रीपद नाइक ने कहा है कि गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रीकर की बीमारी को देखते हुए वहां आज या कल नेतृत्व में बदलाव करना ही होगा। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि बीमारी को ध्यान में रखते हुए पर्रीकर को मुख्यमंत्री पद से मुक्त करना जरूरी है।

नाइक ने कहा कि मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य अच्छा नहीं है। लेकिन वह इस स्थिति में भी काम कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गोवा के ऐसे पहले भाजपा नेता हैं जिन्होंने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की मांग की है।

बीमारी के कारण लंबे समय तक पर्रीकर के अनुपस्थित रहने को लेकर प्रदेश भाजपा के साथ ही गठबंधन निशाने पर रहा है। गोवा के मुख्यमंत्री पैंक्रिएटिक कैंसर से पीडि़त हैं। पिछले नौ महीने से वह गोवा, मुंबई, न्यूयार्क और दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती होते रहे हैं।

एम्स से लौटने के बाद से वह अपने निजी आवास से बाहर नहीं आए हैं। विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है। विपक्ष का कहना है कि मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रशासन ठहराव का शिकार हो गया है।

chat bot
आपका साथी