मुंबई में ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं 3 फीसदी तलाक, पूर्व CM की पत्नी अमृता फडणवीस ने किया दावा

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शादीशुदा लोगों के तलाक के लिए मुंबई के ट्रैफिक को जिम्मेदार ठहराया है। अमृता फडणवीस ने दावा किया है कि मुंबई में तीन फीसदी तलाक की वजह यहां का ट्रैफिक है।

By Mohd FaisalEdited By: Publish:Sun, 06 Feb 2022 08:44 AM (IST) Updated:Sun, 06 Feb 2022 08:44 AM (IST)
मुंबई में ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं 3 फीसदी तलाक, पूर्व CM की पत्नी अमृता फडणवीस ने किया दावा
पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस फोटो: एएनआई

मुंबई, एएनआइ: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शादीशुदा लोगों के तलाक के लिए मुंबई के ट्रैफिक को जिम्मेदार ठहराया है। अमृता फडणवीस ने दावा किया है कि, मुंबई में तीन फीसदी तलाक की वजह यहां का ट्रैफिक है। अमृता फडणवीस पत्रकारों से सड़कों और यातायात की स्थिति के बारे में बात कर रही थी। इसी दौरान उन्होंने अजीबो-गरीब दावा कर दिया।

दरअसल, अमृता फडणवीस ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि, ‘क्या आप जानते हैं कि मुंबई में तीन फीसदी तलाक ट्रैफिक जाम के कारण होते हैं, क्योंकि लोग अपने परिवार को समय नहीं दे पाते हैं'। उन्होंने कहा कि, वह सड़कों पर गड्ढों और ट्रैफिक में फंसने से व्यक्तिगत रूप से परेशान हैं, और मुंबई में 3 फीसदी तलाक इसी कारण हो रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं राज्य सरकार को अपनी गलतियों पर अधिक ध्यान देने की सलाह देती हूं।

अमृता फडणवीस यहीं नहीं रुकी, उन्होंने राज्य की महाविकास अघाड़ी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, यह महाविकास नहीं बल्कि महावसूली सरकार है, और यह बात मैं ही नहीं कर रही, बल्कि पूरी दुनिया कर रही है। उन्होंने कहा कि, मुंबई में कई ऐसे मुद्दे हैं, जहां सरकार ध्यान नहीं दे रही है। मुंबई में सड़क, ट्रैफिक और एसटी कर्मचारियों की समस्या है। सरकार का ध्यान इन सब से हटकर खुद की जेब भरने पर है।

वहीं, शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, ‘बेस्ट इलाजिक आफ द डे का पुरस्कार उस महिला को जाता है, जो दावा करती है कि 3 फीसदी मुंबईकर सड़कों पर यातायात के कारण तलाक दे रहे हैं। कृपया छुट्टी का ब्रेक लें.. बेंगलुरू परिवार कृपया इसे पढ़ने से बचें, आपकी शादियों के लिए घातक साबित हो सकता है।

Best (il)logic of the day award goes to the lady who claims 3% Mumbaikars are divorcing due to traffic on roads. Please take a holiday break rather than having a mind on brake..

Bengaluru families please avoid reading this , can prove fatal for your marriages 😂

— Priyanka Chaturvedi🇮🇳 (@priyankac19) February 5, 2022

आपको बता दें कि, इसी साल बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव होने हैं। गौरतलब है कि परिसीमन की प्रक्रिया के अंतर्गत 24 वार्डों में बीएमसी की कुल सीटों को 227 से बढ़ा दिया गया है इसे अब 236 कर दिया गया है। बीएमसी के लिए चुनाव मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल की शुरुआत में होने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी