जानें- केजरीवाल की इस विधायक को लेकर किसने कहा- I'm sorry, आपकी घटिया सोच

विधायक सिरसा ने ट्विटर पर लिखा कि अरविंद केजरीवाल अलका लांबा के खिलाफ कार्रवाई करें।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 18 Dec 2017 04:34 PM (IST) Updated:Tue, 19 Dec 2017 08:41 AM (IST)
जानें- केजरीवाल की इस विधायक को लेकर किसने कहा- I'm sorry, आपकी घटिया सोच
जानें- केजरीवाल की इस विधायक को लेकर किसने कहा- I'm sorry, आपकी घटिया सोच

नई दिल्ली (जेएनएन)। दिल्ली की राजौरी गार्डन सीट से भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती दी है कि अगर उनकी पार्टी में थोड़ी सी भी नैतिकता बची है तो वह विवादित ट्वीट करने पर चांदनी चौक से विधायक अलका लांबा के खिलाफ कार्रवाई करें।

मनजिंदर सिंह सिरसा का कहना है कि निर्भया की बरसी पर केजरीवाल नैतिकता की दुहाई दे रहे थे, लेकिन आज जब उनकी पार्टी की एक विधायक ने आपत्तिजनक बातें की तो अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस का तंज, जब तक EVM है मोदीजी को विष्णु भगवान भी नहीं हरा सकते 

दरअसल, अलका लांबा ने शनिवार रात को भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा को लेकर ट्विटर पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसका जवाब सिरसा ने रविवार को दिया।

विधायक सिरसा ने ट्विटर पर लिखा कि मैं कल देर रात होने की वजह से विवादित ट्वीट नहीं देख पाया लेकिन अलका लांबा का ट्वीट बर्दाश्त करने लायक नहीं है इसलिए वह आम आदमी पार्टी से मांग करते हैं कि वह लांबा के खिलाफ कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ेंः 'राहुल गांधी की वजह से हारे गुजरात चुनाव' शहजाद पूनावाला के समर्थकों का कटाक्ष

सिरसा ने कहा कि वह इंतजार कर रहे हैं कि नैतिकता की दुहाई देने वाले केजरीवाल एक महिला (सिरसा की पत्नी) को लेकर की गई विवादित टिप्पणी पर क्या कार्रवाई करेंगे। वह दिल्ली महिला आयोग से भी उम्मीद करते हैं कि महिला आयोग राजनीति करने के बजाय ठोस कदम उठाएगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से अलका लांबा ने सोशल मीडिया में व्यक्तिगत और अभद्र भाषा का प्रयोग किया है उससे देश की महिलाओं के मन को ठेस पहुंची है इसलिए भविष्य में यह दोबारा न हो इसके लिए सख्त कार्रवाई की जरूरत है।

उन्होंने ने केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को भी ट्विटर पर लिखा कि क्या उन्हें ऐसी बातें पढ़कर शर्म नहीं आ रही है। क्या आपके लिए भी वह ऐसी भाषा का इस्तेमाल करती हैं।

chat bot
आपका साथी