RS चुनाव को लेकर AAP में मचे घमासान के बीच केजरीवाल ने उठाएंगे ये बड़ा कदम

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए आशुतोष, आशीष खेतान और संजय सिंह को प्रमुख दावेदारों में माना जा रहा है।

By JP YadavEdited By: Publish:Sat, 30 Dec 2017 01:45 PM (IST) Updated:Sat, 30 Dec 2017 06:45 PM (IST)
RS चुनाव को लेकर AAP में मचे घमासान के बीच केजरीवाल ने उठाएंगे ये बड़ा कदम
RS चुनाव को लेकर AAP में मचे घमासान के बीच केजरीवाल ने उठाएंगे ये बड़ा कदम

नई दिल्ली (जेएनएन)। अगले साल की शुरुआत यानी जनवरी महीने में राज्य सभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के भीतर राजनीति जारी है। AAP नेता कुमार विश्वास के समर्थकों के हंगामे की वजह से जहां पार्टी में गहमागहमी है, वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया नए साल पर छुट्टी पर जा रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोनों शनिवार से दिल्ली से बाहर छुट्टी पर जा रहे हैं। दोनों के 2 जनवरी को छुट्टी से लौटने की संभावना है। 

गौरतलब है कि 5 जनवरी को राज्य सभा चुनाव के नामांकन की आखिरी तारीख है, जबकि 16 जनवरी को वोट डाले जाएंगे। आम आदमी पार्टी की सीटों की संख्या के मद्देनजर दिल्ली की तीनों राज्यसभा सीटों पर AAP के ही उम्मीदवार जीतेंगे। 

तीनों सीटों पर आम आदमी पार्टी में उम्मीदवारों की कमी नहीं है। आशुतोष, आशीष खेतान और संजय सिंह को प्रमुख दावेदारों में गिना जा रहा है। उम्मीदवार की लड़ाई में कुमार विश्वास भी हैं, लेकिन पार्टी आलाकमान शायद उनके नाम पर राजी नजर नहीं आ रहा है। 

chat bot
आपका साथी