त्रिपुरा में भाजपा ने ग्राम पंचायत की 96 फीसद सीटें निर्विरोध जीतीं

3207 ग्राम पंचायत, 161 पंचायत समिति और 18 जिला परिषद सीटों पर पार्टी के उम्मीदवार जीते।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Sat, 15 Sep 2018 10:39 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 12:13 AM (IST)
त्रिपुरा में भाजपा ने ग्राम पंचायत की  96 फीसद सीटें निर्विरोध जीतीं
त्रिपुरा में भाजपा ने ग्राम पंचायत की 96 फीसद सीटें निर्विरोध जीतीं

अगरतला, आइएएनएस। त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा ने ग्राम पंचायत और पंचायत समिति की 96 फीसद सीटों पर निर्विरोध जीत हासिल की है। जिला परिषद की सभी 18 सीटों पर भी उसके उम्मीदवार विजयी हुए हैं।

शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था जिसके बाद यह नतीजे सामने आए हैं। नतीजों पर भाजपा की सहयोगी आइपीएफटी सहित सभी दलों ने हैरानी जताते हुए राज्य निर्वाचन आयोग से चुनाव की नई तारीखों के एलान की मांग की है।

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 3207 ग्राम पंचायत, 161 ग्राम पंचायत समिति और 18 जिला परिषद की सीटों के लिए 30 सितंबर को चुनाव प्रस्तावित थे। राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद वामदलों के प्रतिनिधियों द्वारा इन सीटों से इस्तीफा देने के चलते यह सीटें खाली हुई थीं। वहीं कुछ प्रतिनिधियों की मौत के चलते उन पर चुनाव प्रस्तावित थे।

शुक्रवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। जिसके बाद भाजपा के उम्मीदवारों ने 3,075 ग्राम पंचायत सीटों पर और 154 पंचायत समिति की सीटों पर जीत दर्ज की। इसके साथ ही जिला परिषद की सभी 18 सीटों पर भी पार्टी ने जीत दर्ज की है।

chat bot
आपका साथी