राजनीति और हुस्न की कहानी, बरसों है पुरानी

राजनीति और हुस्न दशकों से एक-दूसरे का हमसाया रहे हैं। यह बात दीगर है पहले यह प्यार पर्दे के पीछे शुरू होकर वहीं दफन भी हो जाता था। यही कारण रहा कि यदि पहले कभी कोई प्रेम कहानी परवान भी चढ़ी तो वह जनता की नजरों में नहीं आई। राजनीति में मीडिया के दखल के बाद से ही यह मामले अब सामने आने लगे हैं

By Edited By: Publish:Sat, 25 Aug 2012 08:16 AM (IST) Updated:Sun, 26 Aug 2012 01:01 AM (IST)
राजनीति और हुस्न की कहानी, बरसों है पुरानी

नई दिल्ली, इंटरनेट डेस्क। राजनीति और हुस्न दशकों से एक-दूसरे का हमसाया रहे हैं। यह बात दीगर है पहले यह प्यार पर्दे के पीछे शुरू होकर वहीं दफन भी हो जाता था। यही कारण रहा कि यदि पहले कभी कोई प्रेम कहानी परवान भी चढ़ी तो वह जनता की नजरों में नहीं आई। राजनीति में मीडिया के दखल के बाद से ही यह मामले अब सामने आने लगे हैं।

देखा जाए तो राजनीतिकों की चकाचौंध और पैसा कमाने की चाहत युवतियों को जल्दी ही उनकी ओर आकर्षित करती हैं। वहीं, राजनीति में कद बढ़ने के बाद राजनेता की पैसे और जिस्म की भूख बढ़ने लगती है। ऐसे में राजनेता और महत्वाकाक्षी युवतिया एक दूसरे को खोज ही निकालते हैं।

ऐसा नहीं है कि सत्ता और शरीर की भूख राजनीतिज्ञों को भारत में ही लगती है। विदेशों में भी कई ऐसी नामी हस्तिया रहीं हैं, जिनके किस्से पूरे विश्व में चर्चा का केंद्र रहे।

आइए डालते हैं कि देश और विदेश के ऐसे ही कुछ चर्चित हस्तियों और उनके प्रेम कहानी पर एक नजर।

-जान एफ कैनेडी: अमेरिका के चहेते राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी भी अपनी रूमानियत के लिए खासे चर्चित रहे। उस समय की प्रख्यात हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो से उनके प्रेम के किस्से पूरे अमेरिका में छाए रहे। इन दोनों के बीच कुछ सालों के संबंध के दौरान ही मुनरो ने आत्महत्या कर ली। हालाकि मुनरो के परिजनों का आरोप था कि कैनेडी के घरवालों ने इस अभिनेत्री की हत्या की है। बाद में इसे आत्महत्या का स्वरूप दिया गया है। हालाकि यह गुत्थी अभी तक अनसुलझी ही रही।

-जॉन मेजर: ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री जॉन मेजर भी अपने प्रेम-प्रसंग के चलते खासे चर्चा में रहे। जॉन मेजर और उनकी राजनीतिक सहयोगी एडविन क्यूरी के साथ चार वर्ष तक अंतरंग संबंध रहे। उनके प्रेम प्रसंग का राज क्यूरी की लिखी गई। निजी डेयरिया देखने का बाद खुला था। हालाकि क्यूरी का दावा था कि जॉन मेजर के प्रधानमंत्री बनने से पहले दोनों के संबंध समाप्त हो गए थे।

-बिल क्लिंटन: अमेरिका राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और व्हाइट हाउस में कार्यरत 22 वर्षीय मोनिका लेंविंस्की के प्रेम प्रसंग ने अमेरिकी राजनीति को पूरी तरह हिला दिया था। शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस संबंध में चल रही खबरों को बेबुनियाद करार दिया। लेकिन बाद में लगातार बढ़ते दबाव के चलते उन्होंने इस सच का स्वीकारा। हालाकि उनका दावा था कि उनके संबंध सिर्फ ओरल सेक्स तक सीमित रहे।

-प्रिंस हैरी: ब्रिटेन के युवराज प्रिंस हैरी भी अपने क्रियाकलापों से लेकर मीडिया में खासे चर्चित हैं। हाल ही में लॉस वेगास के एक होटल में उनकी एक अर्ध-नग्न महिला के साथ फोटो कई अखबारों में छपी है।

-नारायण दत्ता तिवारी: काग्रेस का यह वयोवृद्ध नेता ने अपनी कूटनीति के साथ ही अपनी रसिक मिजाजी के लिए खासे चर्चित रहे हैं। उत्ताराखंड में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए इन पर एक युवा नेत्री पर खासा मेहरबान रहने के आरोप लगे थे। 2009 में आध्र प्रदेश के राज्यपाल पद पर रहते हुए इनका एक वीडियो भी जारी हुआ था, जिसमें इन्हें तीन महिलाओं के साथ हमबिस्तर दिखाया गया। इसके बाद इन्हें राज्यपाल पद से इस्तीफा देना पड़ा। हाल ही में वह वह पितृत्व संबंधी एक मामला हार चुके हैं। डीएनए की रिपोर्ट से यह साबित हो चुका है कि एक काग्रेसी नेत्री का 29 वर्षीय पुत्र शेखर असल में नारायण दत्ता तिवारी का बेटा है।

-अभिषेक मनु सिंघवी: काग्रेस के पूर्व प्रवक्ता के सेक्स स्केंडल में नाम आने के बाद इनका पॉलिटिकल ग्राफ काफी नीचे गिर गया। 2011 में एक वीडियो में यह अपनी सहकर्मी के साथ आपत्तिाजनक हालात में दिखाए गए। इस वीडियो के जारी होने के बाद उन्होंने तुरंत इस्तीफा दे दिया।

मनमोहन समाल: उड़ीसा के इस पूर्व मंत्री का 2008 में एक सेक्स स्केंडल में नाम उछला था। जाच में यह बात सही पाई गई। इसके चलते इन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

संजय जोशी: राष्ट्रीय स्वयं संघ से भाजपा गए नेता संजय जोशी का राजनीतिक जीवन भी उनके रसिक प्रेम के चलते गर्त में चला गया। संजय जोशी को एक स्टिंग आपरेशन में महिला के साथ आपत्तिाजनक हालत में पकड़ा था।

हरक सिंह रावत: उत्ताराखंड के पूर्व मंत्री और असम की युवती जैनी के बीच अंतरंग संबंध की घटना ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। हरक सिंह रावत बार-बार इसको झुठलाते रहे। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद यह युवती उत्तराखंड छोड़कर चली गई।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी