'40 लोग एक साथ करते थे दुष्कर्म, मना करने पर डालते थे खौलता पानी'

आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकवादियों ने नौ महीनों तक एक यजीदी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 17 वर्षीय इस यजीदी किशोरी ने उन भयावह नौ महीनों को याद करते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

By anand rajEdited By: Publish:Sun, 31 May 2015 08:35 AM (IST) Updated:Sun, 31 May 2015 10:50 AM (IST)
'40 लोग एक साथ करते थे दुष्कर्म, मना करने पर डालते थे खौलता पानी'

बगदाद। आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट (आइएस) के आतंकवादियों ने नौ महीनों तक एक यजीदी किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 17 वर्षीय इस यजीदी किशोरी ने उन भयावह नौ महीनों को याद करते हुए अपनी आपबीती सुनाई।

समाचार पत्र 'डेली मेली' के मुताबिक, इन नौ महीनों का हर दिन उस किशोरी के लिए जिंदगी और मौत में से एक को चुनना था। आइएस लड़ाकों और उनके अंगरक्षकों के दल की यौन इच्छाओं की तृप्ति नहीं करने पर उसे गहन यातनाओं से गुजरना पड़ता था।

अपनी आपबीती में किशोरी ने बताया कि आइएस दुष्कर्मियों की यौन मांगों को पूरा नहीं कर पाने पर उसकी चाबुक से पिटाई की जाती थी और जांघ पर खौलता पानी डालकर यातनाएं दी जाती थीं। यजीदी किशोरी के मुताबिक, कुंवारी लड़कियों की नीलामी हुई थी, जिसमें उसे और उसकी बहन को बेच दिया गया था। उन्हें आइएस ने खरीदा था, जिसके बाद आइएस के लड़ाके हर दिन उनके साथ दुष्कर्म करते थे। यह किशोरी अब तीन महीने की गर्भवती है।

लड़कियों के कुंआरेपन की होती है जांच

आईएस द्वारा इराक के सिंजर कस्बे पर अधिकार के बाद पिछले साल अगस्त में इस किशोरी को अगवा कर लिया गया था। इसके बाद किशोरी को सीरिया के रक्का लाया गया, जहां अन्य दर्जन भर महिलाओं और लड़कियों के साथ-साथ इसके कुंआरेपन की जांच की गई। किशोरी ने उन भयावह दिनों को याद करते हुए कहा, 'कुंआरी लड़कियों को 40 पुरुषों के साथ एक कमरे में ले जाया गया और सामूहिक दुष्कर्म किया गया.'

इस किशोरी को मूल रूप से चेचेन्या के अल-रसिया ने खरीदा था। कुर्दिश सैनिकों के साथ लड़ाई में अल-रसिया और उसके अंगरक्षकों की मौत हो गई थी। यह खबर मिलते ही यह किशोरी अन्य लड़कियों के साथ भागने में सफल रही।

ये भी पढ़ेंः आइएस का कलंक छुड़ाने के लिए ये क्या कर रहीं यजीदी लड़कियां?

ये भी पढ़ेंः आइएस आतंकियों से शादी करने आस्ट्रेलिया से भागी 12 युवतियां

chat bot
आपका साथी