साल के अंत तक दुनियाभर में होंगे तीन अरब इंटरनेट यूजर्स

साल के अंत तक दुनियाभर में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या तीन अरब का आंकड़ा पार कर जाएगी। इनमें से दो तिहाई उपभोक्ता विकसित देशों के होंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि साल के अंत तक सात अरब लोगों के पास मोबाइल फोन कनेक्शन होगा।

By Edited By: Publish:Tue, 06 May 2014 04:42 PM (IST) Updated:Tue, 06 May 2014 04:42 PM (IST)
साल के अंत तक दुनियाभर में होंगे तीन अरब इंटरनेट यूजर्स

संयुक्त राष्ट्र। साल के अंत तक दुनियाभर में इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या तीन अरब का आंकड़ा पार कर जाएगी। इनमें से दो तिहाई उपभोक्ता विकसित देशों के होंगे। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। साथ ही कहा गया है कि साल के अंत तक सात अरब लोगों के पास मोबाइल फोन कनेक्शन होगा।

संयुक्त राष्ट्र इंटरनेशनल टेलेकम्युनिकेशंस यूनियन [आइटीयू] की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2014 के अंत तक दुनियाभर के 44 प्रतिशत घरों में इंटरनेट होगा। विकसित देशों की 78 प्रतिशत आबादी की तुलना में विकासशील देशों के 31 प्रतिशत घर इंटरनेट से जुड़ जाएंगे। विश्लेषण बताते हैं कि विकासशील देशों में घरों तक इंटरनेट की पहुंच का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

इतना ही नहीं साल के अंत तक दुनियाभर के सात अरब लोगों के पास मोबाइल फोन कनेक्शन होगा। इनमें से 3.6 अरब कनेक्शन तो महज एशिया प्रशांत क्षेत्र में होंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, विकासशील देशों में लोगों द्वारा इंटरनेट के इस्तेमाल में बढ़ोतरी होने के कारण ही आंकड़ों में तेजी से इजाफा हुआ है। दुनियाभर के कुल मोबाइल कनेक्शन का 78 प्रतिशत विकासशील देशों में हैं।

आइटीयू के महासचिव हमाडोन टाउरे ने कहा, 'साल के अंत तक दुनियाभर की 40 प्रतिशत आबादी के पास इंटरनेट होगा। इनमें से एक तिहाई विकसित देशों और दो तिहाई विकासशील देशों से होंगे।' मोबाइल ब्रॉडबैंड दुनियाभर में तेजी से उभरता हुआ बाजार है।

नकारात्मक भावनाओं से बढ़ता है दिल के दौरे का खतरा

chat bot
आपका साथी