आतंकी हमलों की कमजोर कवरेज पर भड़के ट्रंप, 78 आतंकी हमलों की सूची जारी

ट्रंप के बयान के तुरंत बाद ह्वाइट हाउस ने ऐसे 78 आतंकी हमलों की सूची जारी की, जिन्हें अमेरिकी मीडिया ने तवज्जो नहीं दी थी।

By Mohit TanwarEdited By: Publish:Tue, 07 Feb 2017 06:55 PM (IST) Updated:Tue, 07 Feb 2017 07:15 PM (IST)
आतंकी हमलों की कमजोर कवरेज पर भड़के ट्रंप, 78 आतंकी हमलों की सूची जारी
आतंकी हमलों की कमजोर कवरेज पर भड़के ट्रंप, 78 आतंकी हमलों की सूची जारी

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर बड़े मीडिया घरानों पर निशाना साधा है। इस बार वह आतंकी हमलों की कमजोर कवरेज को लेकर मीडिया पर भड़के हैं। उनका कहना है कि मीडिया बहुत सी आतंकी घटनाओं की रिपोर्टिग नहीं करता। उनकी अनदेखी कर देता है। ट्रंप के बयान के तुरंत बाद व्हाइट हाउस ने ऐसे 78 आतंकी हमलों की सूची जारी की, जिन्हें अमेरिकी मीडिया ने तवज्जो नहीं दी थी।

ट्रंप ने टेंपा में सैन्य कमांडरों को संबोधित करते हुए कहा, 'इस्लामी आतंकवादी हमारी धरती को तहस-नहस करने में लगे हैं, जैसा उन्होंने 9/11 को किया, जैसा बोस्टन से लेकर ओरलैंडो व सैन बर्नाडिनो तथा पूरे यूरोप में किया। आपने देखा कि पेरिस और नीस में क्या हुआ। पूरे यूरोप में ये हो रहा है। कई मामलों में आतंकी हमलों की खबरें भी नहीं छपीं। बेहद बेईमान मीडिया इन खबरों को छापना नहीं चाहता। उनके अपने कारण हैं और आप इसे समझते हैं।'

यह भी पढ़ें: भारत के लिए अमेरिका ने अपने निर्यात कानून में किया बदलाव

व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव ने ट्रंप के आरोपों का समर्थन करते हुए इस संदर्भ में सूची जारी करने की बात कही थी। बाद में व्हाइट हाउस ने 78 ऐसे आतंकी हमलों की सूची जारी की, जिन्हें मीडिया में बहुत कम जगह दी गई थी। कुछ घटनाओं को मीडिया ने जगह ही नहीं दी थी। सूची पर प्रतिक्रिया देते हुए समाचार चैनल सीएनएन ने कहा कि हमने इनमें से ज्यादातर घटनाओं को पर्याप्त जगह दी थी।

यह भी पढ़ें: मसूद अजहर के खिलाफ यूएन पहुंचा अमेरिका,चीन ने किया विरोध

chat bot
आपका साथी