तुर्की ने कहा, उइगर था इस्तांबुल नाइटक्लब हमलावर

तुर्की पुलिस ने गुरुवार को इस्तांबुल के ठीक उत्तर में स्थित शहर में व्यापक छापामारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

By Gunateet OjhaEdited By: Publish:Thu, 05 Jan 2017 06:33 PM (IST) Updated:Thu, 05 Jan 2017 06:36 PM (IST)
तुर्की ने कहा, उइगर था इस्तांबुल नाइटक्लब हमलावर

इस्तांबुल, रायटर। इस्तांबुल नाइटक्लब में नए साल के मौके पर हमला कर 39 लोगों की जान लेने वाला शायद उइगर समुदाय का था। तुर्की की सुरक्षा सेवा हमलावर के छिपने की जगह का अनुमान लगा चुकी है। उपप्रधानमंत्री वेयसी कायनक ने गुरुवार को यह जानकारी दी। तुर्की पुलिस ने गुरुवार को इस्तांबुल के ठीक उत्तर में स्थित शहर में व्यापक छापामारी कर कई लोगों को हिरासत में लिया है।

उपप्रधानमंत्री ने हमलावर को अकेले ही हमला करने वाले समूह का प्रशिक्षित सदस्य बताया है। उन्होंने कहा कि उसके विदेश भाग जाने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता। तुर्की के भीतर चल रहे सुरक्षा अभियान में उसका पता चल जाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, 'सुरक्षा बलों ने आतंकी की पहचान कर ली है। इसके साथ ही उसकी स्थिति भी निश्चित हो गई है।'

दूसरी ओर आतंकवाद विरोधी पुलिस और विशेष पुलिस के दस्ते ने तटवर्ती शहर सेलिम्पासा में एक आवासीय परिसर में छापामारी की। पुलिस को यहां आतंकी के मददगारों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिली थी। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि पुलिस ने यहां कई उइगरों को भी गिरफ्तार किया है।

पश्चिमी चीन के निवासी अल्पसंख्यक मुस्लिम उइगर तुर्की भाषी हैं। चीन के अलावा यह समुदाय मध्य एशिया और तुर्की में भी है। सुरक्षा सूत्रों और मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि नाइटक्लब पर हमला करने वाला मध्य एशियाई देश का रहने वाला था।

भारत के मिसाइल कार्यक्रम की सफलता से चीन बेचैन, पाक के जरिए घेरने की मंशा

जर्मनी: डॉक्टरों ने लोगों को बर्फ पर पेंग्विन की तरह चलने की दी सलाह

chat bot
आपका साथी