राष्‍ट्रपति पद के लिए फिट नहीं हिलेरी, दिमाग में हुआ शॉर्ट सर्किट: ट्रंप

डोनाल्‍ड ट्रंप का कहना है कि हिलेरी क्लिंटन राष्‍ट्रपति पद के लिए फिट नहीं हैं। उन्‍होंंने कहा कि हिलेरी के दिमाग में शॉर्ट सर्किट हुआ है।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Mon, 08 Aug 2016 12:59 AM (IST) Updated:Mon, 08 Aug 2016 08:13 AM (IST)
राष्‍ट्रपति पद के लिए फिट नहीं हिलेरी, दिमाग में हुआ शॉर्ट सर्किट: ट्रंप

वाशिंगटन (आइएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में जुबानी जंग तेज होती जा रही है। एक दिन पहले अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन को 'भ्रष्टाचार की महारानी' बताने वाले रिपब्लिकन प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अब राष्ट्रपति पद के अयोग्य करार दिया है। ट्रंप ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन मानसिक रूप से फिट नहीं हैं। उनके दिमाग में शार्ट-सर्किट हो गया है। वह देश के लिए मुसीबत खड़ी करने वाली हैं।

शनिवार रात न्यू हैंपशायर में चुनावी अभियान के दौरान ट्रंप ने कहा, ईमानदारी से, मैं नहीं सोचता हूं कि वह पूर्णतया उपयुक्त हैं। हिलेरी अस्थिर और असंतुलित हैं। उन पर पूर्णतया निर्भर नहीं रहा जा सकता। हिलेरी पर शब्दबाण छोड़ते हुए ट्रंप ने कहा, 'वह झूठी और बुरी इंसान हैं। उन्होंने कहा कि वह नहीं मानते हैं कि आप भी इस महिला को अमेरिका का राष्ट्रपति बनने की मंजूरी देने के बारे में सोचते होंगे।

तख्तापलट की कोशिश करने वालों को फांसी देने के हक में है जनता: एर्दोगन

ईरान ने अपने परमाणु वैज्ञानिक को दी फांसी, गोपनीय सूचनाएं US को देने का था आरोप

chat bot
आपका साथी