आइएस की क्रूरता: कब्र खुदवाई, फिर गला रेत कर दिया दफन

आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) की क्रूरता का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें एक बंधक खुद अपनी ही कब्र खोदता दिख रहा है। इसके बाद बंधक की गला काटकर हत्या कर दी जाती है और उसे उसी कब्र में दफना दिया जाता है। वीडियो में बंधक को सीरियाई

By Sachin kEdited By: Publish:Sat, 30 May 2015 12:25 AM (IST) Updated:Sat, 30 May 2015 06:10 AM (IST)
आइएस की क्रूरता: कब्र खुदवाई, फिर गला रेत कर दिया दफन

लंदन। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) की क्रूरता का एक नया वीडियो सामने आया है। इसमें एक बंधक खुद अपनी ही कब्र खोदता दिख रहा है। इसके बाद बंधक की गला काटकर हत्या कर दी जाती है और उसे उसी कब्र में दफना दिया जाता है। वीडियो में बंधक को सीरियाई सरकार का जासूस बताया गया है।

जायेद अब्देल अल अबु तारेक नामक बंधक वीडियो में नारंगी रंग का कपड़ा पहने बेलचे से गड्ढा खोदते दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में कथित जासूस अपने 'गलत कामों' को स्वीकार करता है। उसके चेहरे पर चोटों के निशान हैं। वह खुद को मध्य सीरियाई शहर अल-करयातान का बताता है। वह यह भी मानता है कि वह जासूस है।

वह कहता है कि मैंने अबु हसन की हत्या की, जिसके बाद इस्लामिक स्टेट ने मुझे पकड़ लिया। इस दौरान, उसके पीछे आइएस का झंडा लग एक सफेद ट्रक दिखाई देता है। अमेरिकी पत्रकार जेम्स फोले और अन्य बंधकों की हत्या की तरह ही यह वीडियो भी पेशेवर तरीके से शूट किया गया है।

खौलता पानी डाल देते थे आतंकी
आइएस आतंकियों की गिरफ्त में फंसी यजीदी लड़कियों की रोज एक दिल दहलाने वाली कहानी सामने आ रही है। 17 साल की एक यजीदी लड़की ने खुलासा किया है कि कैसे कुंवारी लड़कियों की नीलामी की जाती है और उनके साथ-साथ कई लोग दुष्कर्म करते हैं। यह लड़की लड़की अल रशिया नामक एक आतंकी के बच्चे की मां बनने वाली है।

इस लड़की ने बताया कि आतंकी व उसके सुरक्षाकर्मी हर रोज उसके साथ दुष्कर्म करते थे। उसे चाबुक से मारा गया। जब उसने आइएस आतंकियों की विकृत यौन इच्छाओं की पूर्ति में आनाकानी की तो उसकी जांघ पर खौलता हुआ पानी डाल दिया गया। उसने बताया कि जब भी अल रशिया संभोग करता था तो उसके साथ कोई न कोई दूसरा पुरुष जरूर होता था। इस दौरान उसकी बुरी तरह पिटाई भी की जाती थी।

कौमार्य परीक्षण फिर नीलामी
इस लड़की को पिछले साल अगस्त में सीरिया के सिंजर अगवा किया गया था। फिर दर्जनों लड़कियों के साथ अमानवीय तरीके से रक्का में उसका कौमार्य परीक्षण किया गया। कुंवारी लड़कियों को इस जांच के बाद एक कमरे में ले जाया गया जहां 40 आतंकी मौजूद थे। उसमें से चेचेन्या के रहने वाले अल रशिया ने उसे, उसकी 10 साल की बहन व दो अन्य लड़कियों को दस मिनट के अंदर खरीद लिया।

अप्रैल में मिला भागने का मौका
हर सुबह अल रशिया लड़कियों को नंगा कर देता और उसके बाद वह उनको सूंघता था। फिर वह तय करता था कि उसे उस दिन किसके साथ यौन संबंध बनाना है। बची हुई लड़कियों पर उसके सुरक्षाकर्मी कब्जा कर लेते थे। इस साल अप्रैल में अल रशिया व उसके सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने के बाद इन लड़कियों को भागने का मौका मिला।

शानोशौकत भरी जिंदगी की आस में भाग रहीं युवतियां
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आइएस) की नजर युवतियों पर है। युवाओं की तरह ही इन्हें भी भव्य जीवनशैली, सुरक्षा व शादी का प्रस्ताव देकर लुभाया जा रहा है। आस्ट्रेलियाई पुलिस ने शुक्रवार को यह खुलासा किया। बीते दो महीनों में ऑस्ट्रेलिया की कम से कम एक दर्जन युवतियां आतंकी संगठन का हिस्सा बनने के लिए घर से भागी हैं। इनमें से पांच सीरिया पहुंचने में सफल रहीं। चार तुर्की में पकड़ी गईं। दो लापता हैं और एक को आस्ट्रेलिया में सीमा सुरक्षा अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 18 वर्षीय युवती ने बताया है कि आइएस में भर्ती करने वाले सोशल मीडिया के जरिए प्रलोभन दे रहे हैं। वे ऐसी महिलाओं को निशाना बना रहे हैं जो सीरिया और इराक जैसे संघर्षरत क्षेत्रों में आने के लिए आसानी से तैयार हो जाएं।

सऊदी अरब में मस्जिद के बाहर आत्मघाती हमला, तीन की मौत
सऊदी अरब में शुक्रवार को एक मस्जिद के बाहर आत्मघाती हमले हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि पूर्वी प्रांत दम्माम में मस्जिद में प्रार्थना के दौरान कार में विस्फोट हो गया। सऊदी अरब के ज्यादातर शिया आबादी इसी प्रांत में रहती है। इस्लामिक स्टेट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। पिछले हफ्ते ही एक शिया मस्जिद में हुए धमाके में 20 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

पढ़ेंः आइएस आतंकियों से शादी करने के लिए भागी युवतियां

पैसे के दम पर मुसलमानों को लुभा रहा है आइएस

chat bot
आपका साथी