इंडोनेशिया में अब तक के 10 बड़े आतंकी हमले

इंडोनेशिया में आज हुए आत्मघाती धमाके हुए जिनमें अभी तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले भी इंडोनेशिया में इस तरह के कई धमाके हो चुके हैं । इन्हीं में कुछ प्रमुख धमाकों पर एक नजर-

By Test1 Test1Edited By: Publish:Thu, 14 Jan 2016 12:17 PM (IST) Updated:Thu, 14 Jan 2016 01:05 PM (IST)
इंडोनेशिया में अब तक के 10 बड़े आतंकी हमले

नई दिल्ली। इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता में आज आतंकियों द्वारा लगातार 5 से ज्यादा आत्मघाती हमलों को अंजाम दिया जिसमें अभी तक 3 पुलिसवालों सहित 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। इंडोनेशिया इससे पहले भी हमेशा आतंकवादियों के निशाने पर रहा है। इंडोनेशिया में हुए ऐसे ही 10 बड़े धमाकों और हमलों पर एक नजर:-

पढ़ें- जकार्ता में सीरियल धमाकों में 7 की मौत, 4 आत्मघाती हमलावरों ने खुद को उड़ाया1 अगस्त, 2000- इंडोनेशिया के जकार्ता में फिलीपींस के राजदूत के सरकारी निवास के बाहर बम विस्फोट हुआ था जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 21 लोग घायल हो गए थे।24 दिसंबर, 2000- क्रिसमस की पूर्व संध्या पर इंडोनेशिया में श्रृंखलाबद्ध तरीके से बम विस्फोट हुए। जिन्हें अल कायदा और जेम्माह इस्लामिया द्वारा अंजाम दिया गया था। ये बम विस्फोट जकार्ता, पेकनबारू, मेदान, बनडुंग, बेताम द्वीप, मोजोकेरतो, मातारम और सुकाबूमी के चर्चों में हुए थे जिनमें 18 लोग मारे गए थे जबकि कई लोग घायल हो गए थे।12 अक्टूबर, 2002: आधीरात को हुए बम धमाकों में 200 से ज़्यादा लोग मारे गए थे। मरने वालों में 88 ऑस्ट्रेलियाई नागरिक थे जबकि 240 लोग घायल हो गए थे। इन धमाकों के आरोप में जेमाह इस्लामिया के 33 गुर्गों अब तक दोषी ठहराया गया है जिनमें से तीन को मौत की सजा सुनाई गई है। 5 अगस्त, 2003: सेंट्रल जकार्ता स्थित मैरियट होटल के सामने एक कार बम विस्फोट हुआ था जिसमें 12 लोग मारे गए थे औऱ 150 लोग घायल हो गए थे। इस धमाकों का आरोप भी जेम्माह इस्लामिया पर लगा था। 1 अक्टूबर, 2005: बाली के भीड़भा़ड वाले 3 रेस्तराओं में बम धमाके हुए थे। इन धमाकों में 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी जबकि 100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। 28 मई, 2005: इंडोनेशिया के तेनतेना शहर के एक व्यस्तम बम धमाका हुआ था जिसमें 19 लोग मारे गए थे जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।17 जुलाई, 2009: जकार्ता में जेडब्ल्यू मैरियट और रिट्ज कार्लटन होटल के बाहर बम धमाका हुआ था। इस धमाके में 7 सात लोगों सहित दो आत्मघाती भी मारे गए थे और 50 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। इनमें 3 आस्ट्रेलियाई, 2 नीदरलैंड तथा न्यूजीलैंड और इंडोनेशिया के एक नागरिक की मौत हो गई थी। 15 अप्रैल , 2011: एक आत्मघाती हमलावर द्वारा पश्चिमी जावा शहर में पुलिस परिसर में स्थित एक मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने के दौरान धमाका हुआ था। इस हमले में हमलावर की मौत हुई जबकि 28 लोग घायल हो गए थे। 21 मार्च 2014: पेरिस में इंडोनेशियाई दूतावास के बाहर विस्फोट हुआ था जिसमें एक इमारत की खिड़कियों को नुकसान हुआ था लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ था। 14 जनवरी, 2016: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में हुए एक सीरियल बम ब्लास्ट में अभी तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। बम धमाका मध्य जकार्ता में संयुक्त राष्ट्र कार्यालय के पास हुआ है।

chat bot
आपका साथी